Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मोदी के 'स्वच्छ भारत अभियान' से जुड़े ऋतिक रोशन

हमें फॉलो करें मोदी के 'स्वच्छ भारत अभियान' से जुड़े ऋतिक रोशन
मुंबई , रविवार, 26 अक्टूबर 2014 (14:04 IST)
मुंबई। बॉलीवुड के माचोमैन ऋतिक रोशन भी अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'स्वच्छ भारत अभियान' से जुड़ गए हैं।
ऋतिक का कहना है कि हम सभी अपने समय में से थोड़ा-सा समय आस-पड़ोस को साफ रखने और देश के लिए अपनी जिम्मेदारियां निभाने में लगाएं तो बहुत बड़ा बदलाव हो सकता है। 
 
ऋतिक ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा कि मैं संकल्प लेता हूं कि मैं अपने घर, सड़क, शहर, देश को साफ रखूंगा। मैं ये भी जिम्मेदारी लेता हूं कि सफाई के लिए दूसरों को भी प्रेरित करूंगा।
 
उल्लेखनीय है कि 2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। ऋतिक रोशन के अलावा सलमान खान, सचिन तेंदुलकर, अनिल अंबानी और योगगुरु बाबा रामदेव भी इस मुहिम से जुड़ चुके हैं। (वार्ता) 
चित्र  सौजन्य :  ट्विटर 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi