Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

हमें फॉलो करें छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 6 अप्रैल 2024 (12:39 IST)
Chhatisgarh news in hindi : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए। पिछले दिनों सुरक्षाबलों ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 13 नक्सलियों को मार गिराया था।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पुजारी कांकेर क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़—तेलंगाना सीमा पर कर्रीगुटा गांव के जंगल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए।
 
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ का सुरक्षाबल तेलंगाना के नक्सल रोधी बल ‘ग्रे हाउंड’ के साथ दोनों राज्यों की सीमाक्षेत्र में नक्सल रोधी अभियान पर है। संयुक्त दल जब पुजारी कांकेर के कर्रीगुटा गांव के जंगलों में था, तब सुरक्षा बलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई।
 
उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए और घटनास्थल से हथियार भी बरामद किए गए हैं। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।
Edited by : Nrapendra Gupta


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

7 राज्यों में लू का असर, जानिए कहां मिलेगी गर्मी से राहत