Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नशे की हालत में फुटपाथ पर चढ़ा दी कार, दो की मौत

हमें फॉलो करें नशे की हालत में फुटपाथ पर चढ़ा दी कार, दो की मौत
, रविवार, 9 सितम्बर 2018 (22:07 IST)
नई दिल्ली। शराब पीकर गाड़ी चलाने के एक मामले में 25 वर्षीय एक युवक ने पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन में फुटपाथ पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और अन्य दो लोग घायल हुए हैं।
 
पुलिस ने बताया कि चालक देवेश को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। वह एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता है।
 
उन्होंने बताया कि घटना सुबह साढ़े चार बजे के आसपास हुई। देवेश ने पुलिस को बताया कि वह पश्चिम विहार से हवाई अड्डे की ओर जा रहा था। उसे अपने एक दोस्त से मिलना था। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
 
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) मोनिका भारद्वाज ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिससे उसे अधिकतम 10 वर्ष की सजा हो सकती है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पांचवां टेस्ट : दूसरी पारी में इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा, बढ़त 102 रन