Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सरकारी ठेकेदार की हत्या, मुश्किल में भाजपा विधायक

हमें फॉलो करें सरकारी ठेकेदार की हत्या, मुश्किल में भाजपा विधायक
फैजाबाद , रविवार, 23 दिसंबर 2018 (08:53 IST)
फैजाबाद। फैजाबाद में एक सरकारी ठेकेदार की उसके घर में घुस कर की गई हत्या के बाद पुलिस ने एक भाजपा विधायक की इसमें कथित संलिप्तता को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आरोपी और गोसाईगंज से विधायक इंद्र प्रताप ने इस हत्या के मामले में अपनी किसी प्रकार की भूमिका से इंकार किया है।
 
पुलिस ने बताया कि ठेकेदार अजय प्रताप सिंह (40) की शाम चार बजे कौशलपुरी कॉलोनी में बने उनके निवास में हत्या कर दी गई। अजय के पिता राजकुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या में प्रताप का हाथ है।
 
फैजाबाद पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि प्रताप तथा दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रताप ने बताया कि उसका इस घटना से कोई संबंध नहीं है।
 
प्रताप ने कहा कि यह आत्महत्या का मामला है और इसे राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। मैं इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करता हूं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मनमोहन राज में हर माह टैप होते थे 9 हजार फोन, आरटीआई से खुलासा