Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुर्खियों में रहने के लिए आजम ने वापस की गाय : भाजपा

हमें फॉलो करें सुर्खियों में रहने के लिए आजम ने वापस की गाय : भाजपा
, सोमवार, 10 अप्रैल 2017 (19:39 IST)
लखनऊ। सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री आजम खान द्वारा खुद को भेंट में मिली गाय वापस किए जाने को लेकर भाजपा उन पर हमलावर हो गई है। पार्टी ने खान के इस कदम को राज्य के ताजा राजनीतिक हालात में प्रासंगिक बने रहने की कोशिश करार दिया है।
 
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खान द्वारा खुद को मिली गाय गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानन्द महाराज को वापस लौटाने और इसके पीछे दिए गए तर्क के बारे में कहा, आजम खान के बयानों को बहुत गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। वे केवल सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गौरक्षा के लिए ऐसा कानून बनाएगी, जिसका असर नजर आए।
 
इस बीच, भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि खान द्वारा गाय लौटाए जाने की कोई जरूरत नहीं थी। खान ने गाय वापस करने के पीछे जो कारण बताया है, उससे उनकी संकीर्ण मानसिकता उजागर होती है। उन्होंने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि खान को गाय से परेशानी हो रही है, जबकि उनकी लापता भैंसों को खोजने के लिए तो पूरा पुलिस अमला जुट गया था।
 
मालूम हो कि पूर्व नगर विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खान ने शंकराचार्य अधोक्षजानन्द महाराज द्वारा अक्‍टूबर 2015 में भेंट की गई गाय को रविवार को यह कहते हुए वापस कर दिया कि कहीं कोई तथाकथित गौरक्षक उन्हें बदनाम करने के लिए गाय की हत्या न कर दे।
 
खान ने शंकराचार्य को लिखे पत्र में कहा, मुसलमान असुरक्षा भरे माहौल में जी रहे हैं। ऐसे में कोई तथाकथित गौरक्षक मुझे और पूरी मुस्लिम कौम को बदनाम करने के लिए इस खूबसूरत और फायदेमंद जानवर को नुकसान पहुंचा सकता है। यहां तक कि उसका कत्ल भी कर सकता है। (भाषा) 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गर्मी की छुट्टियों में इंडिगो का धांसू ऑफर