Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार के आरोप में पिता गिरफ्तार

हमें फॉलो करें नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार के आरोप में पिता गिरफ्तार
, शुक्रवार, 31 अगस्त 2018 (18:40 IST)
बिजनौर (उत्तरप्रदेश)। उत्तरप्रदेश पुलिस ने एक व्यक्ति को डेढ़ साल तक अपनी नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना शेरकोट निवासी हरिसिंह की पत्नी की 5 साल पहले मौत हो गई थी। उस वक्त सिंह की बेटी साढ़े 7 साल की थी।
 
 
करीब डेढ़ साल पहले सिंह ने पहली बार अपनी बेटी के साथ बलात्कार किया और उसके बाद लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। पुलिस में इस संबंध में बच्ची के चाचा ने शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने सिंह को गिरफ्तार कर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महिला स्क्वैश टीम स्वर्ण से एक कदम दूर, पुरुष टीम को कांसा