Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मोहाली में पंजाबी गायक परमीश वर्मा को गोली मारी

हमें फॉलो करें मोहाली में पंजाबी गायक परमीश वर्मा को गोली मारी
चंडीगढ़ , शनिवार, 14 अप्रैल 2018 (10:23 IST)
चंडीगढ़। मशहूर पंजाबी गायक एवं अभिनेता परमीश वर्मा को शुक्रवार रात मोहाली में कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। 'गाल नहीं कडनी' के गायक को मोहाली में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुलदीप चहल ने कहा, 'कुछ अज्ञात हमलावरों ने परमीश वर्मा को कल रात सेक्टर 91 के पास उस समय गोली मार दी जब वह घर लौट रहे थे। गोली उनके पैर में लगी है।' गायक की जान को कोई खतरा नहीं है। 
 
पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सीरिया में हमले से असद को मिलेगा सख्त संदेश : मैटिस