Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आंध्रप्रदेश में सीवर की सफाई कर रहे 7 लोगों की मौत

हमें फॉलो करें आंध्रप्रदेश में सीवर की सफाई कर रहे 7 लोगों की मौत
, शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018 (18:33 IST)
चित्तूर। आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले में शुक्रवार को सुबह एक सीवर की सफाई करते समय दम घुटने से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई। उपमुख्यमंत्री एन चिनाराजप्पा ने घटना पर दुख व्यक्त किया और इस बारे में चित्तूर के पुलिस अधीक्षक से बात की। स्वास्थ्य मंत्री कामिनी श्रीनिवास ने स्वास्थ्य अधिकारियों को उपचाराधीन कर्मचारियों की उचित चिकित्सा देखरेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना तब हुई जब पल्मानेरू मंडल में एक व्यक्ति सीवर की सफाई करने के लिए अंदर उतरा। वहां वह दम घुटने से बेहोश हो गया। उसके साथ काम कर रहे आठ अन्य लोग उसे बचाने के लिए नीचे उतरे, लेकिन वे भी बेहोश हो गए। सीवर में रासायनिक अवशेष था।

उन्होंने बताया कि पास के गांव मोरुम के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और फंसे कर्मचारियों को बाहर निकाला। उनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई। 3 अन्य ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि उपचार के बाद एक कर्मचारी को होश आ गया, जिसकी हालत स्थिर बताई जाती है।

एक अन्य व्यक्ति को चित्तूर स्थित जिला मुख्यालय अस्पताल भेजा गया है। राज्य के उपमुख्यमंत्री एन चिनाराजप्पा ने घटना पर दुख व्यक्त किया और इस बारे में चित्तूर के पुलिस अधीक्षक से बात की।

घटना पर दुख व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य मंत्री कामिनी श्रीनिवास ने स्वास्थ्य अधिकारियों को उपचाराधीन कर्मचारियों की उचित चिकित्सा देखरेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख जगनमोहन रेड्डी ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तकनीकी खामी से येलो लाइन पर मेट्रो सेवा प्रभावित