Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विजयनगर के भाजपा विधायक ने दिया इस्तीफा

हमें फॉलो करें विजयनगर के भाजपा विधायक ने दिया इस्तीफा
बेंगलुरु , रविवार, 28 जनवरी 2018 (16:32 IST)
बेंगलुरु। विजयनगर के भाजपा विधायक आनंद सिंह ने कर्नाटक विधानसभा से अपना इस्तीफा देते हुए कहा है कि वे पार्टी के भीतर कलह और गुटबाजी से तंग आ चुके हैं। विधायक ने राणेबेन्नूर में कर्नाटक विधानसभाध्यक्ष केबी कोलिवाड के निवास पर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा और कोलिवाड ने उसे स्वीकार लिया।
 
 
बाद में सिंह ने कहा कि वे पार्टी के भीतर कलह और गुटबाजी से तंग आ चुके थे। भाजपा से उनके इस्तीफे के 1 दिन बाद उनके समर्थकों ने भी पार्टी छोड़ते हुए कहा कि वे अपने नेता के लिए काम करेंगे। यह इस्तीफा ऐसे वक्त आया है, जब विधानसभा का चुनाव कुछ ही महीने बाद होने वाला है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आईपीएल नीलामी का दूसरा दिन : कौन ‍कितने में बिका...