Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विरोधियों पर झूठे मामले दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाने जा रही भाजपा : अखिलेश यादव

हमें फॉलो करें Akhilesh Yadav

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

अमेठी (उप्र) , शनिवार, 23 मार्च 2024 (20:12 IST)
Akhilesh Yadav's statement regarding Bharatiya Janata Party : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टीपर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने विरोधियों पर झूठे मामले दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाने जा रही है और आगामी लोकसभा चुनाव में जनता वोट डालकर उसके घमंड को चूर-चूर कर देगी।
यादव ने एक निजी समाचार चैनल के कार्यक्रम में कहा, क्या सरकार और भाजपा के लोग लोगों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराने का ब्रह्माण्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं? उन्होंने अपने विरोधियों पर झूठे मामले दर्ज किए हैं। उत्तर प्रदेश में ऐसे कई उदाहरण हैं जहां लोगों को झूठे मामलों में फंसाया गया। सपा प्रमुख के बयान की क्लिप सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पार्टी के आधिकारिक हैंडल से भी साझा की गई है।
उन्होंने हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए कहा, केवल बैंक खाते ही सीज नहीं किए जा रहे हैं, मुख्यमंत्रियों को भी पकड़ा जा रहा है। यह भाजपा की हार का डर नहीं है, सही बात यह है कि भाजपा हार गई है।
 
भाजपा चुनावी बॉण्ड मामले में फंस गई : यादव ने कहा, अगर हारने का डर होता तो वे चुनाव का सामना कर रहे होते। वे हार गए हैं इसलिए वे माहौल बदलने के लिए ये चीजें कर रहे हैं। यादव ने कहा, भाजपा चुनावी बॉण्ड मामले में फंस गई है, उसके पास इसका कोई जवाब नहीं है, गारंटी की जो घंटी वे बजा रहे हैं वह इस बार काम नहीं करेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा, इस देश के युवा, किसान और मजदूर अपना वोट देकर भाजपा का अहंकार चूर-चूर करने जा रहे हैं। यादव ने राज्य में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भी प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई, सरकार को उनकी परवाह नहीं : शरद पवार