Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अहमदाबाद में हिंसक हुए हड़ताली ऑटो रिक्शा चालक, बसों पर किया पथराव

हमें फॉलो करें अहमदाबाद में हिंसक हुए हड़ताली ऑटो रिक्शा चालक, बसों पर किया पथराव
अहमदाबाद , सोमवार, 30 जुलाई 2018 (13:48 IST)
अहमदाबाद। पुलिस की सख्ती के विरुद्ध सोमवार को सड़कों पर उतरे ऑटो चालकों हिंसक हो गए हैं। हड़ताली चालकों ने नगर निगम की बसों पर पथराव किया, जिसके चलते बस सेवा कुछ समय के लिए रुकी रही। 
 
दरअसल, पार्किंग को लेकर पुलिस की सख्ती के चलते अहमदाबाद के ऑटो चालक हड़ताल पर हैं। हड़ताल के दौरान ऑटो रिक्शा पूरी तरह सड़कों से नदारद रहे। लोगों को मजबूरी में दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ा। 
 
बताया जाता है कि हड़ताली ऑटो चालकों ने नगर निगम की बसों पर भी पथराव किया, जिससे कई बसों के शीशे टूट गए। इतना ही उन्होंने बसों में बैठी सवारियों को जबरन नीचे उतार दिया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
 
ऑटो चालकों की हिंसा के चलते निगम की बस सेवा कुछ समय के लिए अवरुद्ध रही। किसी भी प्रिय स्थिति से बचने के लिए प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्यों सिर्फ 3 मिनट में बिक गई 250 रॉयल एनफील्ड पेगासिस, हर बाइक है 2.50 लाख की पर बेहद खास...