Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फायरिंग से पहले आरोपियों ने 3 बार की थी सलमान के घर के बाहर रेकी

हमें फॉलो करें फायरिंग से पहले आरोपियों ने 3 बार की थी सलमान के घर के बाहर रेकी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 16 अप्रैल 2024 (15:23 IST)
firing at salman khan house : मुंबई में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों ने घटना से पहले 3 बार इस जगह की ‘रेकी’ की थी। पुलिस ने गुजरात से 2 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद यह खुलासा किया।
बिहार निवासी विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) रविवार को तड़के यहां बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में खान के घर के बाहर गोली चलाने के बाद से फरार थे। दोनों को सोमवार देर रात गुजरात के कच्छ जिले में माता नो माध गांव से गिरफ्तार किया गया।
 
मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) लखमी गौतम ने कि घटना के समय विक्की मोटरसाइकिल चला रहा था और पीछे बैठे सागर ने सलमान खान के घर पर गोलियां चलाई थी। इससे पहले आरोपियों ने 3 बार सलमान के घर के बाहर रेकी की थी। 
 
उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को मंगलवार को सुबह एक विमान से यहां लाया गया। उनकी चिकित्सा जांच के बाद उन्हें एक अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें 25 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
 
रविवार को सुबह करीब 11 बजे फेसबुक पर एक पोस्ट सामने आई, जिसमें गोलीबारी की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस को संदेह है कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने रविवार को फेसबुक पोस्ट करने के लिए VPN (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) का इस्तेमाल किया था।
Edited by : Nrapendra Gupta 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UPSC ने घोषित किए CSE 2023 के परिणाम, आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप