Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आमिर ने प्रशंसकों से की यह अपील

हमें फॉलो करें आमिर ने प्रशंसकों से की यह अपील
मुंबई , शनिवार, 29 जुलाई 2017 (18:55 IST)
अभिनेता आमिर खान ने अपने प्रशंसकों और सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स से मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान देकर बाढ़ प्रभावित असम और गुजरात को मदद करने का आग्रह किया है। ‘थ्री इडियट्स’ के 52 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश पोस्ट कर बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए एकसाथ आने का आग्रह किया।
 
आमिर ने कहा कि ‘गुजरात और असम के कुछ इलाके बुरी तरह बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। हम प्रकृति के सामने असहाय हैं, लेकिन अपने भाइयों-बहनों के लिए निश्चित तौर पर कुछ कर सकते हैं।  उन्होंने कहा कि ‘हम एकसाथ आकर गुजरात और असम के लोगों की मदद करें। आइए हम राज्यों के मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान करें। (भाषा)  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महबूबा की झंडा टिप्पणी से भाजपा नाराज