Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

7 साल लड़की के साथ बलात्कार और हत्या के आरोप में 14 वर्षीय लड़का हिरासत में

हमें फॉलो करें 7 साल लड़की के साथ बलात्कार और हत्या के आरोप में 14 वर्षीय लड़का हिरासत में
, सोमवार, 28 जनवरी 2019 (00:39 IST)
कोरबा। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक किशोर ने 7 वर्षीय लड़की की कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
 
 
बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक टीआर कोशिमा ने बताया कि यह घटना बलरामपुर पुलिस थाने के तहत आने वाले एक गांव में शनिवार शाम की है, जब 14 वर्षीय आरोपी ने लड़की को उसके घर के बाहर से उठाया और उसे गांव के बाहरी इलाके में एक छोटी नदी के पास ले गया।
 
एसपी ने बताया कि किशोर ने कथित तौर पर लड़की का बलात्कार किया और फिर भारी पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। लड़की का शव मिलने के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। 
 
कोशिमा ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि किशोर की भूमिका जांच के दौरान संदेह के घेरे में आई जिसके बाद उसे पूछताछ के लिए पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। एसपी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिलिपींस : बम विस्फोटों में 21 लोगों की मौत