Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Uttarakhand: चमोली जिले की कैल नदी में 4 किशोरों की नदी में डूबने से मौत, घर में मचा कोहराम

हमें फॉलो करें Uttarakhand: चमोली जिले की कैल नदी में 4 किशोरों की नदी में डूबने से मौत, घर में मचा कोहराम

एन. पांडेय

, शनिवार, 19 नवंबर 2022 (14:23 IST)
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली विधानसभा के देवाल विकासखंड के अंतर्गत कलसिरी गांव की कैल नदी में 4 किशोरों की नदी में डूबने से मौत हो गई। चारों किशोर शुक्रवार दोपहर से ही लापता थे। शनिवार सुबह नदी में चारों शव डूबते-उतराते हुए दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। चारों किशोरों के शवों को नदी से निकाला गया है।
 
इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शुक्रवार को चारों किशोर दोपहर बाद अचानक लापता हो गए थे। परिजनों द्वारा पूरी रात खोजबीन के बावजूद भी उनका कोई भी पता नहीं चल पा रहा था। आज सुबह जानकारी मिली की हाट कल्याणी-सवाल मोटर सड़क के किनारे बसे कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में किशोरों के शव नदी में डूबते-उतराते हुए दिख रहे हैं।
 
मरने वाले किशोरों की पहचान धरागांव के प्रियांशु पुत्र रघुवीर बिष्ट, ओडर गांव के गौरव सिंह पुत्र भरत सिंह, सोड़िग सरकोट के अंशुल पुत्र स्व. हरेंद्र सिंह बिष्ट और इच्छोली के अनिल मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा के रूप में हुई है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नाना पटोले का सवाल, सावरकर को अंग्रेजों से क्यों मिलती थी 60 रुपए पेंशन?