Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुंबई पुलिस में निकली बंपर भर्ती, नियुक्त किए जाएंगे 3000 कर्मचारी

हमें फॉलो करें मुंबई पुलिस में निकली बंपर भर्ती, नियुक्त किए जाएंगे 3000 कर्मचारी
मुंबई , शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2023 (00:31 IST)
Bumper recruitment in Mumbai Police : महाराष्ट्र सरकार ने अपने सुरक्षा निगम से 3000 कर्मियों को मुंबई पुलिस में नियुक्त करने का आदेश जारी किया है। सरकारी उपक्रम महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम (एमएसएससी) से आने वाले कर्मी अनुबंध के तहत काम करेंगे और एक विशिष्ट अवधि के लिए चुनिंदा ड्यूटी में मुंबई पुलिस की सहायता करेंगे।
 
राज्य के गृह विभाग द्वारा बुधवार को जारी एक आदेश में कहा गया है कि प्रशासन ने इन 3000 कर्मियों की सेवाओं के लिए निगम को 30 करोड़ रुपए के भुगतान को मंजूरी दे दी है।
 
मुंबई पुलिस में सिपाही (जवान) के पद खाली पड़े हैं और उनकी भर्ती की प्रक्रिया जारी है। गृह विभाग ने थोड़े समय के लिए शहर के पुलिस बल की खातिर एमएसएससी से सुरक्षाकर्मियों को नियुक्त करने का फैसला किया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, हम एक बच्चे को नहीं मार सकते