Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रांची में स्कूल बस पलटने से 15 बच्चे घायल

हमें फॉलो करें रांची में स्कूल बस पलटने से 15 बच्चे घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 27 अप्रैल 2024 (11:18 IST)
school bus overturn : रांची में शनिवार सुबह एक स्कूल बस पलटने से 15 बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बस मण्डार में सेंट मारिया स्कूल से करीब 100 मीटर दूर एक मोड़ पर पलट गई। बस में 30 बच्चे सवार थे। मण्डार पुलिस थाने के प्रभारी राहुल ने कहा कि स्कूल के करीब 15 बच्चे घायल हो गए। उन्हें नजदीकी मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

 
उन्होंने बताया कि एक बच्चे के सिर में चोट आई है, उसका सीटी स्कैन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाकी सभी बच्चे ठीक हैं। राहुल ने बताया कि हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उत्तराखंड में बेकाबू हुई जंगल की आग, नैनीताल में हाईकोर्ट कॉलोनी तक पहुंचीं लपटें