Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गणेशजी ने बचाई जान! लोग भी हैरान, 36 घंटे तक तैरता रहा 14 साल का लड़का

हमें फॉलो करें drowned
, रविवार, 1 अक्टूबर 2023 (17:08 IST)
एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां समुद्र में डूब रहे लड़के की जान चमत्कारिक रूप से बच गई। लोग भी इसे देखकर हैरान रह गए। लड़का 36 घंटे तक गणेशजी की मूर्ति की फ्रेम पकड़कर तैरता रहा। जब मछुआरों की नजर उस पर पड़ी तो उसकी जान बचाई।
 
लड़का अब अपनी दादी और भाई-बहनों के साथ सूरत के डुमस बीच पर गया था। दादी उनको डुमस बीच पर सैर कराने ले गई। बीच पर पहुंचते ही लाखन और करण समुद्र किनारे खेलते-खेलते नहाने लगे।

दादी ने डांट लगाई तो सविता तट से दूर आ गई, लेकिन दोनों भाई नहाने की जिद पर अड़े रहे।  समुद्र में ऊंची लहरों में दोनों भाई वहां मौजूद कुछ लोगों ने किसी तरह करण को लहरों से बचाकर बाहर निकाल लिया, लेकिन लाखन लहरों में गुम हो गया। रेस्क्यू टीमों ने लाखन की तलाश में जुट गई थीं।

शुक्रवार दोपहर से लेकर देर रात तक रेस्क्यू जारी रहा, लेकिन लाखन का कहीं पता नहीं चला। जब मछुआरों की नजर उस पर पड़ी तो उन्हें लगा कि लाश थी लेकिन वह लाखन था जो गणेशजी की फ्रेम पकड़कर तैर रहा था। इस तरह लाखन की जान बच गई। Edited by:  Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कौन हैं अंकित बैयनपुरिया जिनके साथ पीएम मोदी पार्क में कर रहे थे सफाई?