Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सनसनीखेज, दिल्ली के बुराड़ी में एक घर में मिले 11 शव

हमें फॉलो करें सनसनीखेज, दिल्ली के बुराड़ी में एक घर में मिले 11 शव
नई दिल्ली , रविवार, 1 जुलाई 2018 (09:38 IST)
नई दिल्ली। एक सनसनीखेज घटनाक्रम में दिल्ली के बुराड़ी में एक ही घर में 11 शव मिले हैं। इनमें 7 महिला और 4 पुरुष शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि दस शव फंदे से लटके मिले और इनके आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी जबकि 75 वर्षीय एक महिला का शव फर्श पर पड़ा हुआ था।
 
बताया जा रहा है कि परिवार फर्नीचर का काम करता था। हालांकि मौत किस वजह से हुई है, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। सभी शव एक ही परिवार के हैं और पुलिस को आत्महत्या का शक है। मामले की जांच जारी है। 
 
webdunia
सभी शव बुराड़ी के संत नगर में गली नंबर 24 में गुरुद्वारे के पास स्थित एक घर से बरामद किए गए हैं। जिस घर से शव बरामद किए गए हैं, वह दो मंजिला है।
 
परिवार के लोगों का दूध और प्लाईवुड की दुकान है। साथ में एक किराने की एक दुकान भी थी। पुलिस ने बताया कि 11 लोगों के परिवार में दो भाई और उनकी पत्नियां थीं। दो लड़के करीब 16 से 17 साल के थे। 
 
पुलिस के मुताबिक 10 लोग फंदे से लटके मिले हैं जबकि एक बुजुर्ग महिला का गला दबाया हुआ है। पुलिस का मानना है कि इस महिला की हत्या की गई है। 10 लोग जो फंदे से लटके मिले हैं वह सभी फर्स्ट फ्लोर पर मिले हैं।

मामले की जानकारी मिलते ही इलाके के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। लोगों में घटना को लेकर तमाम तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सत्यपाल सिंह ने ठुकराया डार्विन का सिद्धांत, मेरे पूर्वज नहीं थे बंदर