Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सपना चौधरी के बारे में 10 खास बातें, जिसकी वजह से लाखों हैं उनके दीवाने

हमें फॉलो करें सपना चौधरी के बारे में 10 खास बातें, जिसकी वजह से लाखों हैं उनके दीवाने
हरियाणा की मशहूर गायिका और डांसर सपना चौधरी इन दिनों काफी चर्चा में है। गायन से लेकर डांस और अदा तक उनकी हर बात ही निराली है। कभी वह अपनी हरकतों की वजह से चर्चा में रहती है तो कभी बयानों की वजह से। आइए जानते हैं सपना चौधरी के बारे में 10 खास बातें जिसकी वजह से उनके लाखों ‍दीवाने हैं...
 
सपना चौधरी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं। उन्होंने इस माध्यम का उपयोग कर अपनी जबरदस्त ब्रांडिंग की है। अकसर उनके वीडियो यहां वायरल होते रहते हैं।
 
सपना चौधरी ने भोजपुरी, हरियाणवी, पंजाबी गानों के साथ ही बॉलीवुड में अपनी डांसिंग अदाओं से लाखों-करोड़ फैन्स बना लिए हैं। वह अकसर टीवी चैनलों पर भी नजर आती हैं। 

सपना चौधरी बिग बॉस में भी भाग ले चुकी है। उन्होंने कई सपना ने वीरे की वेडिंग समेत कई फिल्मों में आइटम सांग भी किया है।
webdunia
सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग भारत के साथ ही दुनिया के कई अन्य देशों में भी है।
 
सपना शुरुआत में हरियाणा में और आस पास के राज्यों में रागनी प्रोग्रामो में रागनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थी। वहां भी उनके कई दीवाने थे।
 
वह एक कंप्लीट एंटरटेनर हैं। बेहद लोकप्रिय सिंगर और जबरदस्त डांसर होने के साथ ही उनमें लोगों को बांध लेने की क्षमता भी है।

सपना अकसर अपने बयानों की वजह से विवादों में बनी रहती हैं। उन पर कई मामले दर्ज हैं। सपना एक बार आत्महत्या की कोशिश भी कर चुकी हैं। हालांकि इसी वजह से उनकी लोकप्रियता भी तेजी से बढ़ी। 
webdunia

 
सपना की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके हर कार्यक्रमों में उन्हें देखने और सुनने हजारों लोगों का मजमा लग जाता है।
 
आगरा में सपना चौधरी पर अचानक एक शख्‍स ने बंदूक तान दी। उसके बाद गुस्‍से में सपना ने बंदूक पकड़ ली और उस शख्‍स को जोर का तमाचा मार दिया। यह वीडियो भी सोशल वीडिया पर वाइरल हो गया। 
 
सपना को चर्चा में बने रहना आता है। कभी वह गेल के साथ डांस करती नजर आती है तो कभी टैटू की वजह से चर्चा में बनी रहती है। हाल ही वह पीठ पर टेटू की वजह से चर्चा में आई थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला के लिए शाकिब की टीम में वापसी