Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाजपा को झटका, मानवेंद्र सिंह और आशीष देशमुख कांग्रेस में शामिल

हमें फॉलो करें भाजपा को झटका, मानवेंद्र सिंह और आशीष देशमुख कांग्रेस में शामिल
, बुधवार, 17 अक्टूबर 2018 (13:33 IST)
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र एवं पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत, राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट और पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में मानवेंद्र सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।


मानवेंद्र सिंह के अलावा महाराष्ट्र से भाजपा के विधायक आशीष देशमुख भी कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस में शामिल होने से पहले सिंह ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की।

दोनों नेताओं का कांग्रेस में स्वागत करते हुए गहलोत ने कहा कि 'मानवेंद्र सिंह और आशीष देशमुख भाजपा छोड़कर शामिल हुए हैं। देश में तानाशाही चल रही है। सिर्फ दो लोगों- अमित शाह और नरेंद्र मोदी का शासन चल रहा है। भाजपा में लोग परेशान हैं।

गहलोत ने कहा कि भाजपा के बहुत सारे नेता कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। गहलोत ने आरोप लगाया कि जसवंत सिंह का भाजपा ने अपमान किया है। हाल ही में मानवेंद्र सिंह ने बाड़मेर के पचपदरा में स्वाभिमान रैली की थी और भाजपा छोड़ने का ऐलान किया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल बोले- प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्वजों का अपमान किया, वे देश को बांटना बंद करें, मैं विरोध करना छोड़ दूंगा