Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Rajasthan : भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री, 2 डिप्टी CM भी होंगे

हमें फॉलो करें Rajasthan : भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री, 2 डिप्टी CM भी होंगे
जयपुर , मंगलवार, 12 दिसंबर 2023 (17:31 IST)
Rajasthan New Chief Minister : जयपुर की सांगानेर सीट से पहली बार विधायक चुने गए भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) राजस्थान (Rajasthan) के नए मुख्यमंत्री होंगे। इसके साथ ही विधायक प्रेमचंद बैरवा (Premchand Bairwa) व दीया कुमारी (Diya Kumari) को राजस्थान का उपमुख्यमंत्री नामित किया गया है। भाजपा ने 199 सीटों पर हुए चुनाव में से 115 सीटों पर जीत दर्ज की है। 15 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण : मीडिया खबरों के मुताबिक 15 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल की यहां हुई बैठक में शर्मा को राज्‍य का नया मुख्‍यमंत्री चुना गया।
webdunia
बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने नए मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे विधायक दल ने स्वीकार कर लिया। भजनलाल भाजपा के प्रदेश महासचिव हैं। उनके पास राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री है।
शर्मा (56) ने जयपुर की सांगानेर सीट 48,081 वोटों के अंतर से जीती है। वह भरतपुर जिले का रहने वाले हैं। विधायक दल की बैठक से पहले एक ग्रुप फोटो खींची गई जिसमें वे आखिरी पंक्ति में खड़े थे।
बैठक में शामिल होने आए केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने मीडिया को बताया कि विधायक दीया कुमारी व प्रेम चंद बैरवा उपमुख्यमंत्री होंगे। वहीं वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कौन हैं राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी?