Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

घोड़ी चढ़ने से पहले दूल्हे ने बारात सहित वोट डाला

हमें फॉलो करें घोड़ी चढ़ने से पहले दूल्हे ने बारात सहित वोट डाला
जालंधर , शनिवार, 4 फ़रवरी 2017 (15:54 IST)
जालंधर। पंजाब विधानसभा चुनाव में जालंधर के एक डॉक्टर ने शनिवार को मिसाल पेश करते हुए घोड़ी चढ़ने से पहले बारात सहित मतदान किया।
 
प्राप्त जानकारी अनुसार डॉ. हर्ष की शनिवार सुबह शादी थी। दूल्हे बने डॉक्टर ने घोड़ी चढ़ने से पहले बारात समेत जालंधर वेस्ट में पोलिंग बूथ पर मतदान किया।

हर्ष ने कहा कि शादी के साथ-साथ देशहित के बारे में भी सोचना जरूरी है। इसलिए वह शादी से पहले वोट डालने आए हैं और उन्होंने दुल्हन को भी वोट डालने के लिए कहा है। मतदान के कारण हर्ष की बारात तय समय से तीन घंटे देरी से गुरदासपुर के लिए रवाना हुई। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पत्नी की हत्या कर फांसी पर झूल गया पत्रकार