Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पंजाब में 'भगवा' फिर सत्ता में

हमें फॉलो करें पंजाब में 'भगवा' फिर सत्ता में
चंडीगढ़ , मंगलवार, 6 मार्च 2012 (14:01 IST)
FILE
पंजाब में शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन दोबारा सत्तारूढ़ होने की ओर अग्रसर है। अब तक प्राप्त रुझानों और परिणामों के अनुसार इस गठबंधन के खाते में 62 सीटें हैं, जबकि कांग्रेस 52 सीटों पर आगे है। निर्दलीय तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं

पंजाब में दलीय स्थिति

परिणामों के अनुसार पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला शहरी विधानसभा सीट से 42 हजार 318 मतों से जीत दर्ज कर चुके हैं। उन्होंने एसएडी के सुरजीत सिंह कोहली को हराया।

भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने अमृतसर पूर्वी से अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय सिमरप्रीत कौर को सात हजार 99 मतों से हराया।

बालाचौर निर्वाचन क्षेत्र से एसएडी के नंदलाल ने बसपा के शिवराम सिंह को 14 हजार 857 मतों से हराया। राजपुरा सीट पर कांग्रेस के हरदयाल सिंह काम्बोज ने भाजपा के राज खुराना को 31 हजार 510 मतों से हराया।

कांग्रेस के उम्मीदवार मोहिन्दर सिंह सिद्धू तलवंडी साबो सीट से जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार अमरजीत सिंह को 8524 मतों से हराया।

अमृतसर मध्य से कांग्रेस उम्मीदवार ओपी सोनी ने भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तरुण चुघ को 12 हजार 797 मतों से हराया।
शिरोमणि अकाली दल के गुलजार सिंह रानिके ने अटारी (अजा) सीट पर कांग्रेस के तरसेम सिंह को 4983 मतों से हराया।

जालंधर मध्य सीट से भाजपा के मनोरंजन कालिया कांग्रेस के राजेंद्र बेरी से 1065 मतों से जीत गए हैं। एसएडी के दीप मल्होत्रा ने फरीदकोट में कांग्रेस के अवतार सिंह बराड़ को 2727 मतों से हराया।

घानौर में एसएडी की हरप्रीत कौर ने कांग्रेस के मदन लाल जलालपुर को 1778 मतों से हराया। नाभा (अजा) से कांग्रेस के साधू सिंह ने एसएडी के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 22 हजार 548 मतों से शिकस्त दी।

जालंधर शाहकोट से राजस्व मंत्री एवं अकाली नेता अजित सिंह कोहाड़ ने कांग्रेस के सीडी काम्बोज को 5435 मतों से हरा दिया। अटारी (अजा) सीट से एसएडी के गुलजार सिंह रानिके ने कांग्रेस के तरसेम सिंह को 4983 मतों के अंतराल से शिकस्त दी।

फरीदकोट के मौर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से पंजाब के मंत्री एवं अकाली नेता जनमेजा सिंह शेखों ने कांग्रेस के मंगत राय बंसल को 1387 मतों से हराया। पीपीपी अध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल तीसरे नंबर पर रहे। मनप्रीत गिदरबहा निर्वाचन क्षेत्र से भी चुनाव लड़ रहे हैं। वह यहां का चार बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, लेकिन इस बार वह यहां से भी पिछड़ रहे हैं। (एजेंसी/वेबदुनिया)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi