Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गुटबाजी से कांग्रेस को नुकसान-शैलजा

हमें फॉलो करें गुटबाजी से कांग्रेस को नुकसान-शैलजा
सिरसा , सोमवार, 23 जनवरी 2012 (11:28 IST)
केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने रविवार को दावा किया कि गुटबाजी से हरियाणा में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के हितों को नुकसान हो रहा है।

आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री शैलजा ने यहां कहा कि पार्टी की प्रदेश इकाई में गुटबाजी है।

उन्होंने कहा कि मैं पार्टी की उन कुछ नेताओं में शामिल हूं जिनके खिलाफ हिसार उपचुनाव में हार के बाद प्रस्ताव पारित किया गया। गुटबाजी ने प्रदेश में पार्टी को नुकसान पहुंचाया है।

समझा जाता है कि शैलजा हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विरोधियों में शामिल हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi