Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

संजय निरूपम : प्रोफाइल

हमें फॉलो करें संजय निरूपम : प्रोफाइल
संजय निरूपम ने 1986 में दिल्‍ली का रुख़ किया और एक जर्नलिस्‍ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। वे हिन्दी साहित्‍य अकादमी, महाराष्‍ट्र के उपाध्‍यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में वे लोकसभा में कांग्रेस की ओर से उत्‍तर-मुंबई का प्रतिनिधित्‍व कर रहे हैं।
प्रारंभिक जीवन : संजय निरूपम का जन्‍म 6 फरवरी 1965 को बिहार के रोहतक में एक साधारण परिवार में हुआ। निरूपम ने रोहतक से स्‍कूली शिक्षा प्राप्‍त कर स्‍नातक की डिग्री पटना से की।
 
पारिवारिक पृष्‍ठभूमि : उनके पिता का नाम स्‍व. बृजकिशोर लाल व माता का नाम प्रेमदेवी है।  
 
राजनीतिक जीवन : संजय निरूपम ने 1986 में दिल्‍ली का रुख़ किया और एक जर्नलिस्‍ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। वे हिन्दी साहित्‍य अकादमी, महाराष्‍ट्र के उपाध्‍यक्ष भी रह चुके हैं। संजय निरूपम वर्तमान में उत्‍तर मुंबई के कांग्रेस सांसद हैं।
 
आगे चलकर  संजय निरूपम ने शिवसेना की ओर से राज्‍यसभा का चुनाव जीता लेकिन 2005 में उन्‍होंने कांग्रेस से नाता जोड़ लिया। राजनीति के अतिरिक्‍त निरूपम मुंबई में पारंपरिक कुश्‍ती संघ के अध्‍यक्ष हैं और प्रत्‍येक वर्ष वे बड़े पैमाने पर एक कुश्‍ती प्रतियोगिता का आयोजन करते हैं, जिसमें अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर के खिलाड़ी शिरकत करते हैं। 
 
निरूपम लोकसभा की लोक लेखाकंन कमेटी और वित्‍तीय कमेटी के सदस्‍य हैं। इससे पहले वे दो बार राज्‍यसभा के सदस्‍य भी रह चुके हैं। एक बार कांग्रेस की ओर से और इससे पूर्व शिवसेना की ओर से। वर्तमान में वे लोकसभा में कांग्रेस की ओर से उत्‍तर-मुंबई का प्रतिनिधित्‍व कर रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नवीन पटनायक : प्रोफाइल