Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मैडम तुसाद संग्रहालय में सनी लियोन का पुतला

webdunia
नई दिल्ली। लोकप्रिय अभिनेत्री सनी लियोन ने नई दिल्ली स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय में मंगलवार को अपने मोम के पुतले का अनावरण किया। उनके पुतले को काले रंग की ड्रेस पहनाई गई है।
webdunia
साथ में उन्होंने सुनहरे रंग का दुपट्टा भी ओड़ रखा है। गले में बेहद सुंदर हार दिखाई दे रहा है और पांव में चमकदार सिल्वर कलर की सैंडल है।
webdunia
सनी लियोन का पुतला भारत का पहला पुतला होगा जिसे उनके नाम से ब्रांडेड परफ्यूम इत्र 'लस्ट' से सुगंधित किया जाएगा।
webdunia
इस मौके पर सनी लियोन ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत ही विशेष पल है। इस अद्भुत पुतले को बनाने के लिए मैं मैडम तुसाद का आभार व्यक्त करती हूं। मैं बहुत ही प्रभावित हुई। मैडम तुसाद को धन्यवाद।