Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

असम में 'गोल्डन गर्ल' हिमा दास का जोरदार स्वागत

webdunia
गुवाहाटी। भारत की स्टार युवा फर्राटा धाविका हिमा दास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2 स्वर्ण पदक जीतने के बाद शुक्रवार को पहली बार अपने गृह नगर असम पहुंचीं, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।
webdunia
गौरतलब है कि 18 वर्षीय हिमा ने फिनलैंड में वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने के बाद इंडोनेशिया में हाल में संपन्न हुए 18वें एशियाई खेलों में भी शानदार प्रदर्शन कर महिलाओं की 4 गुना 400 मीटर रिले स्पर्धा में भारत को स्वर्ण दिलाया था
webdunia
हिमा मध्य असम के धींग क्षेत्र में एक किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। हिमा ने इस वर्ष जुलाई में फिनलैंड में आयोजित आईएएएफ वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था।
webdunia
हिमा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रैक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई थीं।