Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पिंक बॉल टेस्ट : विराट कोहली ने पूरे किए सबसे तेज 5 हजार रन

webdunia
कोलकाता। बांग्लादेश के खिलाफ ईडन गार्डन पर खेले गए ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच के पहले दिन 32 रन बनाते ही भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली सबसे तेज 5 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।
webdunia
विराट ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर क्लाइव लॉयड का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
webdunia
पहले दिन के खेल में विराट ने दो धुरंधर क्रिकेटरों को पीछे छोड़ दिया और कप्तान के रूप में सबसे तेज 5 हजार रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए।
webdunia
विराट ने यह उपलब्धि 86वीं पारी में अर्जित की। रिकी पोंटिंग ने 97 और क्लाइव लॉयड ने 106वीं टेस्ट पारी में 5 हजार रन बनाए थे। विराट अब 5 हजार रन बनाने वाले दुनिया के छठे क्रिकेटर बन गए हैं।