Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई में लगातार चौथे दिन भारी बारिश से लोग परेशान

webdunia
मुंबई। मुंबई में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से मुंबई के कई इलाकों में कमर तक पानी भर गया। बारिश की वजह से कई ट्रेनें रद्द कर दी गई। डिब्बे वालों ने भी आज सेवा रद्द कर दी है।
webdunia
बोरीवली-चर्चगेट, सेंट्रल लाइन और हार्बर लाइन पर ट्रेनें 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही हैं। मशीनों के जरिए पटरियों से पानी हटाने का काम किया जा रहा है।
webdunia
हालांकि रात भर बारिश होने के बावजूद मध्य रेलवे की उपनगरीय सेवाएं सभी मार्गों पर सामान्य रूप से चल रही हैं।
webdunia
मध्य रेलवे ने ट्वीट कर बताया, 'मध्य रेलवे की सभी तीनों लाइनों - मुख्य , हार्बर और ट्रांस हार्बर पर ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं।' उसने अपने यात्रियों का धन्यवाद करने के लिए भी ट्वीट किया।
webdunia
भारी बारिश के बावजूद सेवाएं जारी रखने के लिए कई यात्रियों ने मध्य रेलवे को संदेश और ट्वीट भेज कर धन्यवाद दिया था।
webdunia
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार तक भारी और भीषण बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। वहीं शहर में टिफिन सेवा देने वाले डब्बावालों ने जलभराव के मद्देनजर आज पूरे शहर में काम बंद रखने का फैसला किया है।
webdunia
मुंबई डिब्बवाला संगठन के प्रवक्ता सुभाष तालेकर ने कहा, 'शहर भर में पानी भरा होने के कारण हमने आज टिफिन इकट्ठा नहीं किए। घुटनों तक भरे पानी के बीच साइकिल चलाना हमारे लोगों के लिए मुश्किल है।
webdunia
सड़क पर स्विमिंग पूल
webdunia
सड़क बनी स्विमिंग पूल
webdunia
बारिश के पानी का बच्चों ने भरपूर आनंद लिया
webdunia
भारी बारिश से सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात हो गये
webdunia
आफत बनी बारिश
webdunia
आफत बनी बारिश
webdunia
भारी बारिश
webdunia
भारी बारिश
webdunia
आफत बनी बारिश
webdunia
भारी बारिश
webdunia
भारी बारिश
webdunia
पानी में डूबीं मुंबई की सड़कें
webdunia
पानी में डूबीं मुंबई की सड़कें