Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इस Onam बनाएं ये 5 खूबसूरत रंगोली डिजाइन

हमें फॉलो करें onam pookalam designs 2023
onam pookalam designs 2023
 
दक्षिण भारत का प्रसिद्ध त्योहार ओणम पुरे देश में बहुत उत्साह से मनाया जाता है। हालंकि ओणम को मुख्य रूप से केरल में मनाया जाता जाता है जिसे मलयालम भाषा में थिरुवोणम भी कहते हैं। मलयालम कैलेंडर के अनुसार, ओणम का पर्व चिंगम महीने में मनाया जाता है। चिंगम महीने को मलयालम लोग साल का पहला महीना मानते हैं। अगर हिंदू कैलेंडर की बात करें तो चिंगम महिना हिंदू कैलेंडर के अनुसार अगस्त या सितंबर में पड़ता है। यह त्योहार 10 दिन के लिए मनाया जाता है और इस पर्व पर सब अपने घर को सजाकर रखते हैं। रंगोली के ज़रिए आप अपनी घर की डेकोरेशन में जान डाल सकते हैं। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ डिजाईन (onam pookalam designs 2023) के बारे में जो आप इस onam 2023 में ट्राई कर सकते हैं...

webdunia

1. यह रंगोली डिजाईन देखने में थोड़ी कठिन लगती है पर यह बनाने में बेहद आसान है। अगर आपके घर का आंगन बड़ा है या आप बड़ी रंगोली बनाना चाहते हैं तो आप इस डिजाईन को इस्तेमाल कर सकते हैं। 
webdunia

2. यह रंगोली बेहद आसान और खूबसूरत है। आप इस रंगोली को बनाने से पहले चौक से डिजाइन बना लें और इसके बाद आप इन पर फूल डाल दें। आप किसी भी फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
webdunia

3. यह रंगोली बनाना भी बहुत आसान और खूबसूरत है। आप आसानी से इस रंगोल को बना सकते हैं। इस रंगोली के बीच के सर्किल के लिए आप किसी कटोरे या थाली की मदद ले सकते हैं। 
webdunia

4. इस रंगोली के लिए आपको एक माला की ज़रूरत होगी जिससे आप इसका बाहर का डिजाईन दे सकते हैं। आप बीच में किसी प्रकार का फूल भी रख सकते हैं। 
webdunia

5. इस रंगोली के लिए आपको स्केल की ज़रूरत पड़ सकती है क्योंकि इसके सही एंगल से ही यह खुबसूरत लगेगी। आप पहले चौक और स्केल की मदद से डिजाईन की आउटलाइन बना लें। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रक्षा बंधन 2023 : क्या जरूरी है मुहूर्त देखकर ही भाई को राखी बांधी जाए?