Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तुलसी गबार्ड विश्व हिन्दू कांग्रेस की अध्यक्ष नामित की गई

हमें फॉलो करें तुलसी गबार्ड विश्व हिन्दू कांग्रेस की अध्यक्ष नामित की गई
वॉशिंगटन। अमेरिकी कांग्रेस में पहली हिन्दू सांसद तुलसी गबार्ड को अगले साल शिकागो में होने वाली विश्व हिन्दू कांग्रेस (डब्ल्यूएचसी) की अध्यक्ष नामित किया गया है। इस महासमारोह के आयोजकों ने गुरुवार को इस बात की घोषणा की।
 
हर 4 साल में एक बार आयोजित होने वाली डब्ल्यूएचसी ऐसा वैश्विक मंच है, जहां हिन्दू एक-दूसरे से जुड़ते हैं, विचार साझा करते हैं, एक-दूसरे को प्रेरित करते हैं और सर्वहित को प्रभावित करते हैं। वर्ल्ड हिन्दू फाउंडेशन ने पहली कांग्रेस वर्ष 2014 में नई दिल्ली में आयोजित की थी। दूसरी डब्ल्यूएचसी अगले साल 7 से 9 सितंबर को शिकागो के इलिनोइस में होगी।

36 वर्षीय तुलसी ने कहा कि विश्वभर के हिन्दू एकजुट होंगे, विचार साझा करेंगे और एक-दूसरे को प्रेरित करेंगे ताकि हमारे आसपास समुदायों को सकारात्मक तरीके से प्रभावित करने के तरीके खोजे जा सकें। हवाई से 3 बार कांग्रेस की डेमोक्रेटिक सदस्य चुनी गईं तुलसी इस समय हाउस कांग्रेशनल कॉकस की सह अध्यक्ष हैं।

तुलसी ने आयोजकों को एक वीडियो संदेश में कहा कि विश्वभर में जो भी हो रहा है, ऐसे में प्यार, शांति, सम्मान एवं एकता के संदेश की सख्त जरूरत है। मैं आपके साथ काम करने और आपसे जल्द मुलाकात करने की इच्छुक हूं। डब्ल्यूएचसी के सहआयोजक अभय अस्थाना ने कहा कि आयोजन समिति एक प्रतिष्ठित नेता की तलाश कर रही थी, जो साहसी, उच्च सिद्धांतों वाला और प्रगतिशील हो तथा हिन्दू धर्म का पालन करता हो।

अस्थाना ने कहा कि निस्संदेह उनमें (तुलसी में) ये सभी और इससे भी अधिक गुण हैं। उन्होंने कहा कि हम उन्हें टीम में शामिल करके उत्साहित हैं और सफल विश्व हिन्दू कांग्रेस 2018 के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के इच्छुक हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिन्दी कविता : राजनीति का मतलब