Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमेरिकी नागरिकता हासिल करने की चाहत भारतीयों में सर्वाधिक

हमें फॉलो करें अमेरिकी नागरिकता हासिल करने की चाहत भारतीयों में सर्वाधिक
वॉशिंगटन। एक अध्ययन में पता चला है कि 2005 से 2015 के बीच प्रवासी भारतीयों ने  अमेरिकी नागरिकता हासिल करने में सर्वाधिक दिलचस्पी दिखाई।
 
पेव रिसर्च सेंटर ने बताया कि 2015 तक कम से कम 80 प्रतिशत प्रवासी भारतीयों ने  अमेरिकी नागरिकता हासिल करने में दिलचस्पी दिखाई, वहीं 2005 में यह आंकड़ा 69  प्रतिशत था। 10 वर्षों में इसमें 12 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। भारत के साथ ही इक्वाडोर  के लोगों ने भी अमेरिकी नागरिक बनने में दिलचस्पी दिखाई है।
 
इक्वाडोर में भी इसी अवधि में अमेरिकी नागरिकता हासिल करने वालों की संख्या में 12  प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पेव ने कहा कि वर्ष 2005 से 2015 तक भारत से अमेरिका की  नागरिकता लेने के पात्र आव्रजकों की संख्या 12 फीसदी की वृद्धि के साथ सर्वाधिक 80  प्रतिशत रही है।
 
अमेरिकी नागरिकता हासिल करने के लिए प्रवासी को कम से कम 18 वर्ष का होना चाहिए,  वैध स्थायी निवासी के तौर पर वह देश में कम से कम 5 वर्ष रह चुका हो अथवा अमेरिकी  नागरिक से उसके विवाह को 3 वर्ष बीत चुके हों। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रिपब्लिक डे स्पीच बनाना है तो ऐसे करें तैयारी, पढ़ें 10 ज़रूरी बातें