Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तेदेपा ने सीमांध्र में की 10 साल बाद वापसी

हमें फॉलो करें तेदेपा ने सीमांध्र में की 10 साल बाद वापसी
हैदराबाद , शनिवार, 17 मई 2014 (15:24 IST)
FILE
हैदराबाद। तेलुगुदेशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू के सिर फिर से मुख्यमंत्री का ताज सजने वाला है, क्योंकि उनकी पार्टी सीमांध्र में विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन के साथ 10 साल के अंतराल के बाद सत्ता में वापसी कर रही है।

सीमांध्र में तेदेपा-भाजपा गठबंधन ने 106 सीटें जीतीं जबकि वाईएसआर कांग्रेस को 67 सीटों से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एन. रघुवीरा रेड्डी सहित राज्य के कई मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi