Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विधानसभा चुनाव मतगणना हाईलाइट्‍स...

हमें फॉलो करें विधानसभा चुनाव मतगणना हाईलाइट्‍स...
, रविवार, 8 दिसंबर 2013 (21:21 IST)
चुनाव परिणाम : मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अधिकतर चुनाव परिणाम आ चुके हैं।
* कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा कि हर चुनाव से हम सबक लेते हैं और इससे सबक लेंगे। चुनाव में महंगाई कोई मुद्दा नहीं था।

* आप पार्टी के योगेंद्र यादव ने कहा कि चुनाव के आखिरी दिन हम तिकड़म नहीं कर पाए।
* भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने अरविंद केजरीवाल की तारीफ की।

राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी के लिए आक्रामकता से काम करूंगा| हमें आप पार्टी से सीखने की जरूरत, आप ने आम लोगों को राजनीति में शामिल किया। कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव करेंगे। जनता की आवाज नहीं सुन रही राजनीतिक पार्टियां। कांग्रेस पार्टी वापसी करेगी। चुनाव नतीजों के माध्यम से जनता ने संदेश दिया।

चुनाव परिणामों के बाद राहुल गांधी ने कहा : जनता ने हमें इन चुनाव परिणामों से एक संदेश दिया है, जिसे हमने दिल से सुना है। कांग्रेस पार्टी में खुद को बदलने की क्षमता है। मुझे विश्वास है कि शीला जी ने दिल्ली में अच्छी सरकार दी है, लेकिन नतीजे हमारे पक्ष में नहीं रहे। हम कांग्रेस के सभी नेताओं के साथ बैठेंगे और समीक्षा करेंगे। आम आदमी ने उन लोगों को जोड़ा, जिन्हें दूसरी राजनीतिक पार्टियों ने नजरअंदाज किया। हमें यहां से सीखने की जरूरत है।


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हार स्वीकार की। सोनिया ने कहा कि उन्हें चार राज्यों में आए चुनाव के नतीजों से काफी निराशा हुई है। सोनिया गांधी ने कहा कि हम आकलन करेंगे। उन्होंने साथ ही कहा कि जिन लोगों ने कांग्रेस के लिए वोट किया है, उनका धन्यवाद।
*भाजपा अध्यक्ष राजनाथसिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि नरेन्द्र मोदी की छवि का फायदा मिला। अभी भी दिल्ली से पूरे नतीजे नहीं आएं हैं।

दिल्ली : कांग्रेस के नेता जगदीश टाइटलर ने कहा, आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का कोई सवाल ही नहीं।
दिल्ली : आम आदमी पार्टी की जीत लोकतंत्र के लिए अच्छी - जनार्दन द्विवेदी
दिल्ली : अरविंद केजरीवाल ने कहा, यह मेरी नहीं, बल्कि दिल्ली की जनता की जीत है।
राजस्थान : भाजपा की मुख्यमंत्री पद की दावेदार वसुंधरा राजे 60 हजार वोटों से जीतीं।
छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा सीट से दिवंगत कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा की पत्नी देवाती कर्मा चुनाव जीतीं।
दिल्ली : जनता देखेगी कि आम नेता कैसा होता है - मनीष सिसोदिया
मध्यप्रदेश : विधानसभा के नेताप्रतिपक्ष कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह चुरहट विधानसभा सीट से चुनाव जीते।
छत्तीसगढ़ में भाजपा 44, कांग्रेस 43 और सीटों पर आगे। अन्य पार्टियां 3 सीटों पर आगे।
दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की जीत की औपचारिक घोषणा। ग्रेटर कैलाश से आम आदमी पार्टी के सौरव भारद्वाज जीते।

मध्यप्रदेश : कांग्रेस के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा चुनाव परिणाम निराशाजनक, आत्मनिरीक्षण करेंगे।

दिल्ली : गांधीनगर से कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली जीते।

मध्यप्रदेश : शिवराज सिंह ने कहा, मार्गदर्शन के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व का शुक्रिया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने जीत के बाद कहा, ये पार्टी की विचारधारा की जीत है।

मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय चुनाव जीते।

दिल्ली : आप की उम्मीदवार शाजिया अल्वी चुनाव हारीं।

मध्यप्रदेश : इन्दौर के विधानसभा क्रमांक 2 से भाजपा के उम्मीदवार रमेश मेंदोला 92 हजार मतों से विजयी।

दिल्ली : आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मनीष सिसौदिया चुनाव जीत गए हैं।

दिल्ली : शीला दीक्षित के इस्‍तीफे के बाद उनके घर के बाहर चल रहा हवन बंद हुआ।
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की मतगणना मे आम आदमी पार्टी आप के उम्मीदवार अरविन्द केजरीवाल से पिछडते ही यहां जनपथ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सन्नाटा पसर गया।
दिल्लीः हरिनगर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हरशरण सिंह बल्ली हारे।
दिल्लीः वजीरपुर सीट से बीजेपी के महेंद्र नागपाल जीते।
नई दिल्ली सीट पर शीला दीक्षित 18000 वोटों से पिछड़ीं।
राजस्थानः अशोक गहलोत सरदारपुरा सीट से 11000 वोटों से आगे।
मध्यप्रदेशः शिवराज चौहान विदिशा सीट करीबन 69000 वोटों से जीते।
राजस्थानः झालरा पाटन से वसुंधरा राजे 22000 वोटों से आगे।

छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा सीट कांग्रेस के कब्जे में।
मध्यप्रदेश : इन्दौर जिले की सांवेर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी तुलसी सिलावट भाजपा के राजेश सोनकर से चुनाव हार गए हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे को बधाई।
दिल्ली के मोती नगर से बीजेपी उम्मीदवार विजयी।
दिल्‍ली के बिजवासन से बीजेपी उम्‍मीदवार जीते।
दिल्ली की मटिया महल सीट सेआप के उम्‍मीदवार शकील अंजुम आगे।
दिल्‍ली के रिठाला से बीजेपी के कुलवंत राणा जीते।

चार राज्यों के चुनाव परिणाम के ताज़ा रुझान

मध्यप्रदेश : इंदौर एक से बीजेपी 21052 वोट से आगे। इंदौर दो से बीजेपी 63469 से आगे। इंदौर तीन से बीजेपी 3340 से आगे। इंदौर चार से बीजेपी 26000 से आगे। इंदौर पांच से भाजपा 2600 से आगे। महू से बीजेपी 5224 से आगे। राऊ से बीजेपी 3199 से आगे। सांवेर से बीजेपी 13765 से आगे। महू से बीजेपी 2590 से आगे। देपालपुर से बीजेपी 8443 से आगे।

राजस्थान : हालांकि अभी परिणाम नहीं आए हैं, लेकिन रुझान कह रहे हैं कि कांग्रेस को हराकर भाजपा सरकार बना रही है।

दिल्ली : आरके पुरम सीट से शाजिया इल्‍मी 1000 वोटों से पीछे। शकूर बस्‍ती आम आदमी पार्टी के सतेंद्र जैन जीते। त्रिनगर सीट से बीजेपी उम्‍मीदवार नंद किशोर गर्ग जीते। पूर्व सीएम साहब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा महरौली सीट से जीते।

दिल्ली : दिल्ली में आप को अच्छा प्रतिसाद। भाजपा 34, आप, 27 और कांग्रेस 7 में बढ़त।

नरेंद्र मोदी ने शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे को फोन पर जीत की बधाई दी।

दिल्ली : अरविंद केजरीवाल ने ली शीला दीक्षित के खिलाफ भारी बढ़त। 12वें चरण की मतगणना के बाद अरविंद केजरीवाल 15 हजार वोटों से आगे।
मध्यप्रदेश : आगर सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोहर ऊंटवाल विजयी घोषित।
मध्यप्रदेश : हेमंत खंडेलवाल (भाजपा) बैतूल से जीते।
छत्तीसगढ़: रुझान कांग्रेस के पक्ष में। कांग्रेस को 50 सीटों पर बढ़त और बीजेपी को 39 सीटों पर बढ़त। एक सीट पर अन्य को बढ़त।

मध्यप्रदेश : इंदौर एक से बीजेपी 17000 वोट से आगे। इंदौर दो से बीजेपी 52700 से आगे। इंदौर तीन से बीजेपी 2817 से आगे। इंदौर चार से बीजेपी 9500 से आगे। इंदौर पांच से कांग्रेस 2100 से आगे। महू से बीजेपी 2500 से आगे। राऊ से बीजेपी 5100 से आगे। सांवेर से बीजेपी 8000 से आगे। महू से बीजेपी 2590 से आगे। देपालपुर से बीजेपी 8000 से आगे।

मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा विधानसभा सीट से जीते।
मध्यप्रदेश : भाजपा आगे : मैहर, बुरहानपुर, नेपानगर, बैतूल, भिण्ड, आमला, मुल्ताई, भैंसदेही, घोड़ाडोंगरी, भोपाल उत्तर, बांधवगढ़, मानपुर, हुजूर, गोविंदपुरा, भोपाल (दक्षिण-पश्चिम), सिंगरौली, छिंदवाड़ा, विदिशा।
कांग्रेस आगे : सतना, भोपाल मध्य, कसरावद, पांढुर्णा, परासिया।

दिल्ली : शीला दीक्षित ने दिया इस्तीफा।

राजस्थान: पहले दो नतीजे आए। दोनों सीटों पर बेजेपी विजयी। बीजेपी के सिद्धी कुमारी और गुरजंत सिंह जीते।
मध्यप्रदेश : बाबूलाल गौर (भाजपा) भोपाल से 10 हजार वोट से आगे। शिवराज चौहान विदिशा से 10 हजार वोट से आगे। उमाशंकर गुप्ता 10 हजार वोट से आगे।
दिल्ली : दिल्ली विधानसभा सीट से दो आप उम्मीदवार विजय। पटेल नगर और देवली सीट से आप उम्मीदवार जीते।
दिल्ली के कृष्णा नगर ‍‍विधानसभा सीट से हर्षवर्धन 14000 वोट से आगे।
दिल्ली : आर के पुरम सीट से शाजिया इल्मी 40 वोटों से पीछे चल रही हैं।
दिल्ली में पहला नतीजा. देवली सीट से आप उम्मीदवार प्रकाश जीते।

मध्यप्रदेश के इन्दौर जिले की विधानसभा सीटों की स्थिति : इंदौर जिला
इंदौर एक से बीजेपी 15000 वोट से आगे। इंदौर दो से बीजेपी 18161 से आगे। इंदौर तीन से बीजेपी 1387 से आगे। इंदौर चार से बीजेपी 2390 से आगे।
इंदौर पांच से बीजेपी 3500 से आगे। महू से बीजेपी 2390 से आगे। राऊ से बीजेपी 5100 से आगे। सांवेर से बीजेपी 3500 से आगे। महू से बीजेपी 2590 से आगे। देपालपुर से बीजेपी 3528 से आगे।

दिल्ली : अरविंद केजरीवाल के सामने शीला दीक्षित की हार तय। केजरीवाल की बढ़त 5000 से अधिक।
दिल्ली अन्ना हजारे ने कहा कि आप की जीत से खुशी हुई।
मध्यप्रदेश : सांवेर से भाजपा 8 हजार वोट से आगे। उज्जैन (दक्षिण) से कांग्रेस आगे। बड़नगर से बीजेपी आगे। नागदा से भाजपा आगे। घटिया से भाजपा आगे। तराना से कांग्रेस आगे। महिदपुर से भाजपा आगे। आलोट से भाजपा आगे।
दिल्लीः आर के पुरम सीट से आप नेता शाजिया इल्मी आगे।
मध्यप्रदेशः बुधनी सीट पर शिवराज सिंह चौहान 23,500 से ज्यादा की बढ़त

दिल्ली : दिल्ली की करावल नगर विधानसभा सीट पर नोटआगे।
छत्तीसगढ़: बस्तर और दंतेवाड़ा में कांग्रेस को बढ़त। बीजेपी 35 और कांग्रेस 34 में आगे।
मध्यप्रदेश : भोजपुर से एमपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पचौरी पीछे। दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह आगे चल रहे हैं।

मध्यप्रदेश से पहला नतीजा घोषित: अनूप नगर से बीजेपी के रामलाल रोटेल जीते।
मध्यप्रदेश : इन्दौर विधानसभा सीटों की स्थिति : भाजपा के मनोज पटेल 3344 से आगे। भाजपा के उषा ठाकुर 1300 वोट से आगे। भाजपा के मालिनी गौड़ 1190 से आगे। भाजपा के रमेश मेंदोला 28 हजार से आगे। राऊ से भाजपा 4942 वोट से आगे। भाजपा के सुदर्शन गुप्ता आगे।

मध्यप्रदेश : सुरेश पचौरी 3708 मतों से पीछे चल रहे हैं। खरगोन से बीजेपी के बालकृष्ण पाटीदार 300 वोट से आगे। अलीराजपुर से प्रत्याशी चौहान नागर 3500 वोट से आगे। अनूप नगर से बीजेपी के रामलाल आगे। कसरावद से बीजेपी के आत्मराम 1800 वोट से आगे।

मध्यप्रदेशः इंदौर जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे।
राजस्थान : कांग्रेस के अध्यक्ष चंद्रभान पीछे चल रहे हैं।
दिल्लीः लक्ष्मी नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एके वालिया आगे।
मध्यप्रदेशः विदिशा से शिवराज सिंह चौहान 1168 वोटों से आगे।
दिल्ली : 70 सीटों का रुझान आया। बीजेपी 30, आप 25 और कांग्रेस 14
दिल्ली : नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल 7000 वोटों से आगे।



* छत्तीसगढ़ : कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है। राज्य में 25 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है, जबकि 18 सीटों पर भाजपा को बढ़त मिल रही है।
* मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी सीट से आगे चल रहे हैं।
* छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी 1500 से अधिक मतों से आगे।
* दिल्ली : आरकेपुरम से भाजपा आगे, नांगलोई से कांग्रेस प्रत्याशी आगे।
* मध्यप्रदेश : पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे भाजपा प्रत्याशी राहुल खरगापुर सीट से पीछे चल रहे हैं।
* राजस्थान : शुरुआती रुझान में भाजपा 8 सीटों पर आगे। कांग्रेस को 4 सीटों पर बढ़त।
* दिल्ली : दिल्ली में शुरुआती रुझान में भाजपा आगे। भाजपा 5, आप 2 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे।
* मध्यप्रदेश : चुरहट से कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह पीछे चल रहे हैं।
* छत्तीसगढ़ में 5 सीटों पर भाजपा और 3 सीटों पर कांग्रेस आगे।
* मध्यप्रदेश में 25 सीटों पर रुझान प्राप्त हो रहे हैं। 15 पर भाजपा आगे, 9 सीटों पर कांग्रेस आगे। 1 पर अन्य की बढ़त की खबर।
* छत्तीसगढ़ में रमनसिंह 6000 वोटों से आगे चल रहे हैं।
* छत्तीसगढ़ से भी पहला रुझान कांग्रेस के पक्ष में। कांग्रेस पार्टी शुरुआती रुझान में छत्तीसगढ़ में एक सीट पर आगे।
* पहला रुझान मध्यप्रदेश से। मध्यप्रदेश की एक सीट का शुरुआती रुझान कांग्रेस के पक्ष में।
* पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। ईवीएम मशीन की गिनती 8.30 बजे से।
* चारों राज्यों में सुबह ठीक 8 बजे मतगणना शुरू हो चुकी है। पुख्ता सुरक्षा इंतज़ाम।
* कुछ ही देर में प्राप्त होने लगेंगे रूझान और परिणाम।
* मतगणना शुरू, पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी।
* मतगणना से पहले केजरवाल बोले, हम किसी का भी समर्थन नहीं करेंगे।
* केजरीवाल का आरोप, आम आदमी पार्टी को तोड़ने की कोशीश।
* चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।
* मतगणना शुरू होने के साथ ही कई दिग्गजों का भविष्य तय होगा कि कौन किसे मात देता हैं, किसकी जमीन खिसकती है और किसे सत्ता का ताज हासिल होगा।
* इन राज्यों में रविवार दोपहर बाद किसी भी वक्त किसकी सरकार बनेगी का फैसला हो जाएगा।
* छत्तीसगढ़ के नतीजे तय करेंगे रमनसिंह का भाग्य। अगर उनके नेतृत्व में भाजपा फिर सरकार बना पाती है तो पार्टी में उनकी स्थिति बेहद मजबूत हो जाएगी।
* राजस्थान की 200 सीटों पर होने वाली मतगणना में आज साफ हो जाएगा की वसुंधरा राजे के नेतृत्व में भाजपा मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत को हराकर सत्ता पर काबिज होगी या गेहलोत फिर मुख्यमंत्री बन जाएंगे।
* मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों की मतगणना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास हैट्रिक बनाने का चांस। कांग्रेस को भरोसा, प्रदेश में चला है ज्योतिरादित्य का जादू।
* नई दिल्ली सीट पर मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भी कड़े मुकाबले में फंसी। आप के केजरीवाल और भाजपा के विजेंद्र गुप्ता से मुकाबला आसान नहीं।
* दिल्ली की 70 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला। आम आदमी पार्टी को मिली सीटों पर सबकी नजर।
* दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू होने में कुछ ही समय शेष।
* कड़ी सुरक्षा के बीच होगी चारों राज्यों में मतगणना

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi