Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कांग्रेस के खिलाफ नाराजगी का परिचायक हैं परिणाम

हमें फॉलो करें कांग्रेस के खिलाफ नाराजगी का परिचायक हैं परिणाम
नई दिल्ली , रविवार, 8 दिसंबर 2013 (16:44 IST)
FILE
नई दिल्ली। चार राज्यों में सकारात्मक चुनाव परिणाम का श्रेय नरेन्द्र मोदी को देते हुए भाजपा ने रविवार को कहा कि संप्रग सरकार और कांग्रेस नेतृत्व के प्रति लोगों की नाराजगी का परिणाम सामने आया है और देश बदलाव के लिए तैयार है।

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और दिल्ली के चुनाव प्रभारी नितिन गडकरी ने कहा कि लोग कांग्रेस नीत संप्रग सरकार से परेशान हो गए हैं। लोगों का गुस्सा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रति भी है। उन्होंने कहा कि 4 राज्यों में चुनाव परिणाम आम लोगों के इसी गुस्से का परिचायक हैं। लोग परेशान हैं और देश में बदलाव के लिए तैयार है।

यह पूछे जाने पर कि 4 राज्यों में नरेन्द्र मोदी फैक्टर कितना प्रभावी रहा है? गडकरी ने कहा कि निश्चित तौर पर नरेन्द्र मोदी का प्रभाव रहा है और लोगों ने कांग्रेस नीत सरकार के प्रति नाराजगी प्रकट कर भाजपा को आशीर्वाद दिया है।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी से सहयोग के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी हम 34 सीटों तक पहुंचे हैं, कई सीटों पर मतगणना चल रही है और हमें पूरा विश्वास है कि हम अपने दम पर सरकार बना पाएंगे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi