Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
  • तिथि- वैशाख शुक्ल पंचमी
  • शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
  • राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
  • व्रत/मुहूर्त-मदर्स डे, संत सूरदास ज., आद्य शंकराचार्य ज.
webdunia

Navratri 2021 : नवरात्रि में कन्या पूजन के बाद दे सकते हैं ये उपहार

हमें फॉलो करें Navratri 2021 : नवरात्रि में कन्या पूजन के बाद दे सकते हैं ये उपहार
kanya pujan 2021
 

नवरात्रि में हम सभी देवी मां दुर्गा की नौ दिनों तक पूरे मन से आराधना करते है और उनका आशीष पाने की कामना करते हैं। इस पर्व में कन्याओं का खास महत्व है। कन्याएं साक्षात देवी का रूप होती हैं और उन्हें पवित्र माना जाता हैं। शारदीय नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। वैसे तो नवरात्रि में नौ दिनों तक कन्या पूजन करना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है लेकिन अगर संभव न हो तो आप अष्टमी और नवमी के दिन 3 से 9 वर्ष की कन्याओं का पूजन नवरात्रि पर पुण्य कमा सकते हैं। 
 
धार्मिक एवं पौराणिक शास्त्रों के अनुसार 1 कन्या की पूजा से ऐश्वर्य, 2 कन्याओं की पूजा से भोग और मोक्ष, 3 कन्या के पूजा-अर्चना से धर्म, अर्थ व काम, 4 कन्याओं की पूजा से राज्य पद, 5 कन्याओं की पूजा से विद्या, 6 कन्याओं की पूजा से छ: प्रकार की सिद्धियां, 7 कन्याओं की पूजा से राज्य, 8 कन्याओं की पूजा से संपदा, अष्टसिद्धि और 9 कन्याओं के पूजन से नवनिधि तथा पृथ्वी के प्रभुत्व की प्राप्ति होती है। इन दिनों में माता के रूप में 9 कन्याओं को पूजन और भोजन कराया जाता है और श्रद्धा भाव से उनकी पूजा की जाती है। 
 
अब बारी आती हैं उपहार या भेंट की, तो आइए जानते हैं क्या 5 खास उपहार हैं जो आप कन्याओं को दे सकते हैं- 
 
1. ज्वेलरी- वर्तमान समय में घर का बजट बिगड़ना एक बड़ी समस्या हो गई है। वैसे तो कन्याओं को कपड़ों का बहुत शौक होता है, लेकिन अगर आपका बजट कम है तो आप कन्याओं को पूजन के बाद आर्टिफिशियल ज्वेलरी गिफ्ट कर सकती हैं, उसमें आप अपने बजट के हिसाब से चूडि़यां, हेयर बैंड, छोटे नेकलेस, घड़ी, अंगूठी, ईयर रिंग्स जैसी कई चीजें, जो आसानी से बाजार में कम दाम पर उपलब्ध हैं, वो भी आप कन्याओं को विदा करते हुए उपहारस्वरूप दे सकती हैं। इस तरह के भेंट से वे अवश्य ही खुश हो जाएंगी। अगर आपका बजट ज्यादा है तो आप चांदी के माता रानी के सिक्के भी भेंट दे सकते हैं। 
 
 
2. गेम्स- आजकल लड़कियों का गेम्स में इंट्रेस्ट काफी बढ़ गया है। ऐसे समय में आप उन्हें गरबे के डंडे, पजल, सांप सीढ़ी, कैरम बोर्ड या अन्य बोर्ड गेम्स भेंट दे सकती हैं। बदलते वक्त के साथ कन्याएं आउटडोर गेम से ज्यादा इंडोर गेम में खुद को व्यस्त रख रही हैं। इससे घर में रहते हुए उनका समय पढ़ाई के साथ-साथ गेम खेलना उन्हें सकारात्मकता का एहसास करावाता है। यह गिफ्ट उन्हें निश्चित ही पसंद आएगा। 
 
3. पढ़ाई सामग्री- इस नवरात्रि आप कन्याओं को शिक्षण या पढ़ाई की सामग्री अथवा स्टेशनरी की चीजें गिफ्ट कर सकती हैं। यह चीजें उनके रोजमर्रा के जरूरतों में शामिल है। कॉपी, नोटबुक, ड्राइंग बुक्स अथवा पेंसिल बॉक्स, पेन और रबर सेट आदि उन्हें गिफ्ट देकर पढ़ाई में उनका योगदान कर सकती हैं। 
 
4. लाल वस्त्र- दुर्गा पूजन में लाल रंग का अधिक महत्व है। लाल रंग जीवन में वृद्धि का प्रतीक माना जाता है, इसलिए कन्या पूजन में घर बुलाई गई कन्याओं को लाल रंग का वस्त्र या अन्य चीजें गिफ्ट में दी जा सकती हैं। ऐसे में अगर आप कन्या पूजन के बाद उन्हें लाल वस्त्र उपहारस्वरूप देते हैं तो माता रानी की कृपा आपको अवश्य ही प्राप्त होगी। गिफ्ट में आप उन्हें लाल रुमाल, वेस्टर्न ड्रेस या अन्य नए तरह की ड्रेस या फ्रॉक गिफ्ट कर सकती हैं। 
 
5. खाने की चीजें- इसके अलावा आप चॉकलेट, टॉफी या पेस्ट्री भी उपहार में दे सकती हैं। कन्याओं को खाने की ये चीजें बहुत पसंद होती है। इसके साथ ही  कन्या पूजन में उन्हें दक्षिणा अवश्य देने के बाद ही विदा करें। 



Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

त्रयोदशी व्रत कथा : सोम प्रदोष व्रत की पौराणिक कथा, यहां पढ़ें