Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(वरुथिनी एकादशी)
  • तिथि- वैशाख कृष्ण एकादशी
  • शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00
  • व्रत/मुहूर्त- वरुथिनी एकादशी, नर्मदा पंचकोशी यात्रा, प्रभु वल्लभाचार्य ज.
  • राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
webdunia
Advertiesment

Garba Dress: इंदौर के इन बाजारों से खरीदें सुंदर और सस्ते गरबा ड्रेस

हमें फॉलो करें garba dress rental indore
garba dress rental indore
नवरात्री में हर जगह गरबा की धूम छाई होती है। साथ ही इस पर्व पर हर व्यक्ति के अंदर जोश व उल्लास होता है। नवरात्री के इन 9 दिनों में हर गली में गुजराती और माता के भजन सुनाई देते हैं। नवरात्री का असली मज़ागरबा से ही शुरू होता है। अपने दोस्तों व परिवारजनों के साथ गरबा करने का मज़ा ही कुछ और है।

इस पर्व पर शहर में कई तरह के गरबा प्रतियोगिता भी होती हैं। साथ ही गरबा का असली मज़ा गरबा की ड्रेस में ही आता है। गरबा की ड्रेस में हर व्यक्ति बेहद खुबसूरत लगता है। अगर आप भी इस साल गरबा में भाग लेना चाहते हैं तो इंदौर के इन बाज़ारों से आप गरबा की शौपिंग कर सकते हैं। इन बाज़ारों में आपको गरबा की ड्रेस रेंट पर भी आसानी से मिल जाएंगी। चलिए जानते हैं इन बाज़ारों के बारे में...
 
1. रामबाग: गरबा के लिए इंदौर का सबसे प्रचलित बाज़ार रामबाग है। इस बाज़ार में आपको 1-2 नहीं बल्कि कई सारी दुकाने मिल जाएंगी जहां से आप गरबा के लिए शौपिंग कर सकते हैं। किराए से गरबा ड्रेस लेने के लिए यह मार्केट बहुत अच्छा है। आपको जहां से गरबा की हर एक चीज़ आसानी से मिल जाएगी। आप यहां से 300-3000 रुपए तक की गरबा ड्रेस किराए पर ले सकते हैं।
webdunia
2. सपना संगीता: सपना संगीता सुंदर व फैंसी ड्रेस के लिए जाना जाता है। गरबा की शौपिंग करने के लिए आप यहां से भी ड्रेस खरीद सकते हैं। सपना संगीता में आपको कई सारी दुकानें मिलेंगी यहां पर आप ड्रेस के साथ जेवेलरी भी खरीद सकते हैं। इस बाज़ार को एक्स्प्लोर करके बेहतरीन ड्रेस बुक कर सकते हैं। 
 
3. राजवाड़ा: राजवाड़ा पर आपको किराए से ड्रेस तो कम मिलेंगी लेकिन यहां भी गरबा ड्रेस का कलेक्शन अच्छा है। राजवाड़ा से आप सस्ते में जेवेलरी खरीद सकते हैं। आपको इस बाज़ार की गलियों में काफी अच्छा कलेक्शन मिल सकता है। राजवाड़ा से आगे रानी पूरा में भी आप मेकअप या जेवेलरी का सामान खरीद सकते हैं। 
 
4. तिलक नगर: तिलक नगर भी अपनी गरबा ड्रेस के लिए प्रचलित है। अगर आप बंगाली चौराहा के आस पास रहते हैं तो यह मार्केट भी आपके लिए काफी अच्छा है। आपको यहां भी काफी अच्छा कलेक्शन मिल जाएगा। साथ ही आप यहां से सत्से दाम में किराए पर गरबा ड्रेस ले सकते हैं।
 
इन सब बाज़ारों के साथ ही आपको इंदौर में बियाबानी एरिया में कुछ दुकाने मिल जाएंगी जहां से आप गरबा की सस्ती व सुंदर ड्रेस खरीद सकते हैं। साथ ही इंदौर के हर बड़े एरिया में आपको कुछ दुकाने गरबा ड्रेस के लिए आसानी से मिल जाएंगी। पर इंदौर के ये प्रमुख बाज़ार गरबा शौपिंग के लिए काफी प्रचलित हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नवरात्रि की द्वितीय देवी मां ब्रह्मचारिणी की पौराणिक कथा