Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दबंग राजा भैया के अलग-अलग अंदाज

हमें फॉलो करें दबंग राजा भैया के अलग-अलग अंदाज
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अपने क्षेत्र में ही नहीं बल्कि यूपी की राजनीति में दबंग माने जाते हैं। दबंग होने के बावजूद उनके समर्थकों की संख्या भी कम नहीं है, कुछ लोग तो उन्हें मसीहा मानते हैं।
मेरे पति को तीन गोलियां मारी-परवीन जिया
PR

राजा भैया : दबंग या मसीहा...
यह रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का खानदानी निवास है, जिसे बैंती कोठी (प्रतापगढ़) के नाम से जाना जाता है, जहां वे अपने समर्थकों से मुलाकात भी करते हैं।

webdunia
PR


डीएसपी हत्याकांड में राजा भैया का नाम आने के बाद अब उनके समर्थक इस मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश में जुट गए हैं। उनका मानना है कि हिन्दुओं को अब राजा भैया के समर्थन में आना होगा।

webdunia
PR


घुड़सवारी और निशानेबाजी के शौकीन राजा भैया लखनऊ विश्वविद्यालय से मिलिट्री साइंस और भारतीय मध्यकालीन इतिहास में स्नातक हैं। लोगों का यह भी मानना है कि राजा भैया ने अपने तालाब में घड़ियाल पाल रखे हैं और वे अपने विरोधी लोगों को उन घड़ियालों का निवाला बना देते हैं। हालांकि राजा भैया इस बात से इनकार करते हैं।

webdunia
PTI


राजा भैया के बारे में कहा जाता है कि वे साइकिल चलाने से लेकर हवाई जहाज उड़ाने तक का कारनामा करते हैं। इस चित्र में मोटर साइकिल पर सवार राजा भैया दिखाई दे रहे हैं। हां, उनके महंगी कारें भी दिखाई दे रही हैं।

webdunia
PR


राजा भैया को यूं तो उत्तर प्रदेश की राजनीति के दबंग हैं और कुंडा विधानसभा क्षेत्र से उन्हें आज ‍तक किसी ने चुनौती भी नहीं दी। वे धर्म-कर्म में रुचि रखते हैं। लोगों का यह भी मानना है कि राजा भैया यदि दोषी है तो उसका फैसला अदालत करेगी। इतना ही नहीं कुंडा हत्याकांड में शिकार हुए ग्राम प्रधान व उनके भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे राजा भैया। इस अवसर उनके साथ सांसद शैलेन्द्र व विधायक मुन्ना यादव भी मौजूद थे।

webdunia
PR


रघुराज प्रतापसिंह समाजवादी पार्टी के कितने निकट हैं, यह इसी से जाहिर होता है कि मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने जब माइक्रोसॉफ्ट के मुखिया बिल गेट्‍स से मुलाकात की थी, उस समय राजा भैया भी उनके साथ थे।

फेसबुक पर सक्रिय राजा भैया यूथ ब्रिगेड के पेज पर उनकी अच्छाइयों की चर्चा है। फेसबुक पेज पर लिखा है- सियासत नहीं, मेहनत और स्व-अस्तित्व के साथ अपनी संस्कृति और संस्कारों की रक्षा उसका (कुंडा में राजा भैया) पहला लक्ष्य है। बीस सालों से उसकी बहन-बेटियों की रक्षा प्रतापगढ़ के कुंडा और बिहार क्षेत्र में पूर्व भदरी एस्टेट के राजा उदयसिंह के बेटे रघुराज प्रताप सिंह ने पूरी तत्परता के साथ की है, जिन्हें एक गंभीर साजिश के तहत आज फंसाया ही नहीं, नष्ट किए जाने का राजनीतिक सिलसिला शुरू हो गया है।
(सभी चित्र फेसबुक पेज से)

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi