Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सड़कों पर उतरें : यशवंत सिन्हा

हमें फॉलो करें पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सड़कों पर उतरें : यशवंत सिन्हा
, मंगलवार, 4 सितम्बर 2018 (16:27 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर हमले तेज हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार में वित्तमंत्री रह चुकेयशवंत सिन्हा ने विपक्षी दलों से कीमतों में वृद्धि के खिलाफ सड़कों पर उतरने का आह्वान किया है।


मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री लगातार उस पर हमले कर रहे हैं।  उन्होंने मंगलवार को टि्वटर पर लिखा, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृदि्ध हो रही है और दाम रोजाना नए रिकॉर्ड पर पहुंच रहे हैं। विपक्षी दल सड़कों पर क्यों नहीं उतर रहे हैं उन्हें किस बात का इंतजार है। पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार दसवें दिन बढ़ते हुए नए रिकॉर्ड पर पहुंच गए हैं।

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80 रुपए के निकट पहुंच गई है तो मुंबई में यह 86 रुपए प्रति लीटर को पार कर गई है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी जनता दल यू के महासचिव केसी त्यागी ने ईंधन के बढ़ते दामों पर तुरंत रोक लगाने के लिए सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है।

त्यागी ने कहा है कि शुल्कों में कटौती की जानी चाहिए और एक ऐसी प्रणाली बनाई जाए, जिससे भविष्य में भी दाम बढ़ने से रोके जा सकें। उन्होंने कहा कि यह चुनावी वर्ष है और सरकार को जनता को राहत देने के लिए कदम उठाने चाहिए जिससे कि विपक्षी दल पेट्रोल-डीजल की कीमतों को चुनावी मुद्दा नहीं बना पाएं। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाजपा का मिशन मध्यप्रदेश, उज्जैन महाकाल दरबार से अमित शाह करेंगे शुरुआत...