Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इस बार महिला दिवस पर शतायु महिलाओं का सम्मान

हमें फॉलो करें इस बार महिला दिवस पर शतायु महिलाओं का सम्मान
, सोमवार, 26 फ़रवरी 2018 (15:27 IST)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस साल महिला दिवस को पर ऐसी महिलाओं को सम्मानित करेंगे, जो 100 वर्ष पूर्ण कर चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले साल साहसिक कार्य करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया था। इस विषय में पीएमओ की ओर से सभी राज्यों को दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

दिल्ली में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि यदि पीएम मोदी का कोई विशेष दौरा नहीं रहता है तो वे दिल्ली में महिलाओं को सम्मानित करेंगे।  इस संबंध में प्रधानमंत्री ने कहा कि हर साल आठ मार्च को ‘अन्तरराष्ट्रीय महिला-दिवस’ मनाया जाता है।

देश और दुनिया में कई कार्यक्रम होते हैं। इस दिन देश में ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ से ऐसी महिलाओं का सम्मान भी किया जाता है, जिन्होंने बीते दिनों में अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छा कार्य किया हो। उन्होंने सुझाव दिया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 100 साल पूरा करने वाली महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि हम उस परंपरा का हिस्सा हैं, जहां पुरुषों की पहचान नारियों से होती थी। यशोदा-नंदन, कौशल्या-नंदन, गांधारी-पुत्र जैसी पहचान होती थी बेटों की।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आईफोन X में भी नहीं हैं सैमसंग गैलेक्सी S9 के ये धांसू फीचर