Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यात्री वाहनों की थोक बिक्री में आया उछाल, 2023 में 8 फीसदी बढ़कर 41 लाख के पार

हमें फॉलो करें यात्री वाहनों की थोक बिक्री में आया उछाल, 2023 में 8 फीसदी बढ़कर 41 लाख के पार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शुक्रवार, 12 जनवरी 2024 (17:21 IST)
Record made in wholesale sale of passenger vehicles : घरेलू यात्री वाहन की थोक बिक्री 2023 में 40 लाख के पार पहुंच गई। वाहनों की मजबूत मांग के दम पर मांग में उछाल आया। मोटर वाहन उद्योग की वृद्धि की गति वर्ष 2024 में भी जारी रहेगी। यूटिलिटी वाहन की बिक्री अब यात्री वाहन खंड में कुल बिक्री का 62 प्रतिशत हिस्सा है। बीते वर्ष 2022 में यह 37,92,444 इकाई थी। 
 
वाहन कंपनियों के संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के शुक्रवार को जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, कंपनियों से डीलर तक कुल यात्री वाहन की आपूर्ति 2023 में आठ प्रतिशत बढ़कर 41,01,600 इकाई रही। बीते वर्ष 2022 में यह 37,92,444 इकाई थी।
 
इस दौरान यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 22.4 प्रतिशत बढ़कर 23,53,605 इकाई हो गई, जो 2022 में 19,22,805 इकाई थी। वैन की आपूर्ति 2022 में 1,32,468 इकाइयों की तुलना में 2023 में बढ़कर 1,46,122 इकाई हो गई। हालांकि यात्री कार की थोक बिक्री 2022 में 17,37,171 इकाइयों से आठ प्रतिशत कम घटकर 16,01,873 इकाई रह गई।
 
अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में यात्री वाहन की थोक बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 10,12,285 इकाई रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 9,34,955 इकाई थी। दोपहिया वाहनों की 2023 में आपूर्ति नौ प्रतिशत बढ़कर 1,70,75,160 इकाई हो गई, जो 2022 में 1,56,47,973 इकाई थी।
 
वाणिज्यिक वाहन की आपूर्ति 2023 में 9,78,385 इकाई रही, जो 2022 में 9,33,396 इकाई थी। इसी तरह तिपहिया वाहनों की कुल बिक्री 6,80,550 इकाई हो गई, जो 2022 में 4,18,510 इकाई थी। सभी खंडों में बिक्री 2023 में 10 प्रतिशत बढ़कर 2,28,36,604 इकाई हो गई, जो 2022 में 2,07,92,824 इकाई थी।
 
सियाम के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि 2023 मोटर वाहन क्षेत्र के लिए काफी संतोषजनक साबित हुआ है। यात्री वाहनों, वाणिज्यिक वाहनों और दोपहिया वाहनों ने एकल अंक में वृद्धि दर्ज की है, जबकि तिपहिया वाहनों ने अच्छी वापसी की है। अग्रवाल ने कहा कि यूटिलिटी वाहन की बिक्री अब यात्री वाहन खंड में कुल बिक्री का 62 प्रतिशत हिस्सा है। उन्होंने कहा, मोटर वाहन उद्योग की वृद्धि की गति वर्ष 2024 में भी जारी रहेगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कश्मीर में ड्रग्‍स और आतंकवाद को लेकर IGP का बयान, लोगों से की यह अपील....