Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत की UNSC सदस्यता पर क्या बोले एलन मस्क? पढ़कर अच्छा लगेगा

टेस्ला और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक हैं Elon Musk

हमें फॉलो करें Elon Musk on UNSC

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , मंगलवार, 23 जनवरी 2024 (13:17 IST)
  • यूएएससी पर बोले एलन मस्क
  • कहा- भारत का स्थायी सदस्य न होना बेतुका
  • अभी यूएनएससी में हैं 5 स्थायी सदस्य
Elon Musk on Indias UNSC membership : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की सदस्यता के लिए भारत काफी लंबे समय से प्रयास कर रहा है, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल रही है। इस बीच, टेस्ला और एक्स के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने भारत का समर्थन करते हुए कहा कि भारत यूएनएससी की सदस्यता नहीं मिलना बहुत ही बेतुका है। 
 
मस्क ने कहा कि सबसे ज्यादा आबादी वाला देश होने के बाद भी सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्यता नहीं मिलना वाकई बेतुका है। उन्होंने कहा कि अफ्रीका को भी सामूहिक रूप से स्थायी सीट मिलनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि हाल ही कुछ समय पहले संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी संयुक्त राष्ट्र में सुधार की बात कही थी। 
 
जी20 समिट के दौरान भी भारत की स्थायी सदस्यता का मुद्दा उठा था। ब्रिटेन, फ्रांस समेत कई अन्य देश भी भारत की संयुक्त राष्ट्र में स्थायी सदस्यता के लिए समर्थन कर चुके हैं। भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए सबसे प्रबल दावेदार है। 
 
कौन हैं यूएनएससी के स्थायी सदस्य देश : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमेरिका स्थायी सदस्य हैं। 10 अस्थाई सदस्यों का चुनाव यूएन महासभा में मतदान के ज़रिए होता है, जिसमें 193 सदस्य हैं। इस चुनाव में क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का भी ध्यान रखा जाता है। स्थायी सदस्यों को ही वीटो का अधिकार प्राप्त होता है। यही कारण है कि कई बार भारत को मुश्किल का सामना करना पड़ता है। हर बार चीन के वीटो की वजह से पाक समर्थक आतंकवादी बच निकलते हैं।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुवाहाटी में प्रवेश करने से रोका, नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तोड़े बैरिकेड