Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मौसम अपडेट : सावधान, इन राज्यों में आ सकता है तूफान

हमें फॉलो करें मौसम अपडेट : सावधान, इन राज्यों में आ सकता है तूफान
, शनिवार, 12 मई 2018 (21:22 IST)
पुणे। उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाकों, असम, मेघालय तथा त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटे के दौरान 50 से 70 किलामीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने के आसार हैं। 
 
मौसम विभाग ने शनिवार को जारी बुलेटिन में इस आशय की चेतावनी जारी की। विभाग के मुताबिक ओडिशा, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, पश्चिम मध्यप्रदेश, दक्षिण कोंकण, गोवा, दक्षिण-मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप तथा राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर इस दौरान धूलभरी आंधी के साथ तूफान आने की संभावना है।
 
दक्षिण आंतरिक और तटीय कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में अलग-अलग हिस्सों में इस दौरान भारी बारिश के आसार हैं। विदर्भ, पश्चिम मध्यप्रदेश, राजस्थान, पूर्वी मध्यप्रदेश, उत्तर-मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और तेलंगाना के कुछ इलाकों में काफी तेज गर्मी की लहर चलने की संभावना है।
 
पश्चिम बंगाल के अलीपुर और दमदम तथा ओडिशा के पारादीप में पिछले 24 घंटे के दौरान तूफान आया। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप के अधिकांश इलाकों में इस दौरान गरज के साथ छींटें पड़े या बारिश हुई।
 
अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाकों, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्रप्रदेश, तटीय कर्नाटक और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ इलाकों में भी गरज के साथ छींटें पड़े। असम, मेघालय, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु के अलग-अलग स्थानों पर भी बारिश हुई। झारखंड, बिहार, मध्यप्रदेश, विदर्भ, गुजरात, मराठवाड़ा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में इस दौरान मौसम शुष्क रहा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोलकाता ने तोड़ा होलकर स्टेडियम इंदौर का यह रिकॉर्ड