Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मौसम अपडेट : गुजरात, कोंकण में भारी वर्षा का अनुमान, कहीं चल सकती हैं धूलभरी आंधियां

हमें फॉलो करें मौसम अपडेट : गुजरात, कोंकण में भारी वर्षा का अनुमान, कहीं चल सकती हैं धूलभरी आंधियां
पुणे , सोमवार, 25 जून 2018 (20:17 IST)
पुणे। गुजरात और उत्तरी कोंकण इलाके में अगले 24 घंटे में कहीं-कहीं बहुत तेज और कहीं-कहीं अतिवृष्टि का अनुमान है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड और मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं।
 
इस दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ, गोवा और तटीय कर्नाटक के अलग अलग स्थानों पर भी तेज बारिश होने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश में धूलभरी आंधी या बारिश होने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश के एक या दो स्थानों पर गर्म हवा चल सकती है।
 
दक्षिण पश्चिम मानसून के ओडिशा के कुछ और हिस्सों में, पश्चिम बंगाल के अधिकतर हिस्सों में तथा बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की स्थिति अनुकूल है।
 
अगले 24 घंटे में उत्तरी अरब सागर, गुजरात के कुछ और हिस्सों में, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों में, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, और दक्षिण पूर्वी राजस्थान के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की स्थिति अनुकूल है।
 
उत्तर पश्चिम भारत और दिल्ली में 26 जून से एक जुलाई के बीच मानसून पूर्व बारिश शुरू हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के एक या दो हिस्सों में गर्म हवा का प्रकोप रहा। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के शेष हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से बहुत अधिक ऊपर रहा।


 
इसके साथ ही झारखंड, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा।
 
हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। देश के मैदानी इलाकों में बांदा (पूर्वी उत्तर प्रदेश) और आगरा (पश्चिम उत्तर प्रदेश) में अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण-पश्चिम मानसून तटीय आंध्र प्रदेश रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक में कमजोर रहा।
 
पिछले 24 घंटे में अरुणाचल प्रदेश, कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक के अधिकतर हिस्सों में, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड और नागालैंड के कई हिस्सों में बारिश हुई। 
 
मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, बिहार, पश्चिम मध्यप्रदेश, गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, केरल, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में तथा पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, तटीय आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु और आंतरिक कर्नाटक के अलग अलग हिस्सों में बारिश हुई या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विराट कोहली ICC वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार