Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मौसम अपडेट : कैसा रहेगा अगले 24 घंटे में मौसम का हाल

हमें फॉलो करें मौसम अपडेट : कैसा रहेगा अगले 24 घंटे में मौसम का हाल
, शुक्रवार, 4 मई 2018 (22:38 IST)
पुणे। तमिलनाडु और केरल के अलग-अलग हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश होने का अनुमान है। साथ ही इस अवधि में असम के विभिन्न क्षेत्रों और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में आंधी-तूफन आने की संभावना व्यक्त की गई है।


मौसम विभाग ने इस संबंध में चेतावनी जारी की है। इसके अलावा सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा, छत्तीसगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु के आंतरिक हिस्सों और केरल में तूफान या धूलभरी आंधी चल सकती है।

इसी अवधि में राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूलभरी आंधी या तूफान आ सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकतर हिस्सों में बारिश या गरज के साथ छींटे पड़े। इसके अलावा जम्मू कश्मीर, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल, असम मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई।

इसी अवधि में अरुणाचल प्रदेश, गांगेय पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग स्थानों में भी बारिश या गरज के साथ छींटे पड़े। पिछले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, झारखंड, पंजाब, पश्चिम राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाडा और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा। राजस्थान और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक ऊपर दर्ज किया गया।

इसके अलावा असम, मेघालय, पश्चिम मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण, गोवा, मराठवाडा, विदर्भ, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल तथा राजस्थान के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया गया। पश्चिम राजस्थान के फलौदी के मैदानी क्षेत्र में सबसे अधिक 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पूर्व मध्य प्रदेश तथा तटीय आंध्र प्रदेश में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। देश के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य रहा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुंबई इंडियन्स को जीत के लिए मिला 175 रनों का लक्ष्य