Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

उत्तर भारत में आंधी, पेड़ उखड़े, उड़ गईं घरों की छतें

हमें फॉलो करें उत्तर भारत में आंधी, पेड़ उखड़े, उड़ गईं घरों की छतें
, बुधवार, 9 मई 2018 (09:08 IST)
नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई भागों में बुधवार को आंधी आई, बारिश तथा गरज के साथ बौछार पड़ी। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में पेड़ उखड़ गए तथा घरों की छतें उड़ गईं। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कई भागों में जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।


इसके साथ ही मौसम विभाग ने बुधवार को और खराब मौसम का पूर्वानुमान लगाया है। हिमाचल प्रदेश के शिमला और अन्य भागों में बारिश , ओलावृष्टि के साथ तेज आंधी आई तथा राज्य के ऊपरी इलाकों में हिमपात हुआ। राजस्थान में जोधपुर और बीकानेर संभागों में कई जगहों तथा जयपुर, अजमेर तथा कोटा के कुछ इलाकों में आंधी आई। अधिकारियों ने कहा कि देर शाम तक जानमाल के किसी नुकसान की खबर नहीं है।

मौसम विभाग ने राज्य में कई जगहों पर अगले 24 घंटे में फिर से आंधी या गरज के साथ बौछार का पूर्वानुमान लगाया है। दिल्ली के कुछ भागों में शाम को आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। पंजाब तथा हरियाणा के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई जिससे तापमान में कमी आई। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुलिस बूथ नहीं किया साफ, सफाईकर्मी को जमकर पीटा