Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महंगा पड़ेगा यमुना एक्सप्रेस वे पर सफर

हमें फॉलो करें महंगा पड़ेगा यमुना एक्सप्रेस वे पर सफर
ग्रेटर नोएडा , शुक्रवार, 10 जून 2016 (08:11 IST)
ग्रेटर नोएडा। अब लोगों को यमुना एक्सप्रेस वे से गुजरना खासा महंगा पड़ेगा। यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी बोर्ड ने 2016-17 के लिए यमुना एक्सप्रेस के टोल दरों में करीब 13 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है।
 
बोर्ड ने दो पहिया वाहन, थ्री व्हीलर और पंजीकृत ट्रैक्टरों के प्रति किलोमीटर टोल दरों को 1.10 रुपए से बढ़ाकर 1.25 रुपए कर दिया है।
 
कार, जीप, वैन और अन्य हल्के मोटर वाहनों के दरों को 2.20 रुपए से बढ़ाकर 2.50 रुपए कर दिया गया जबकि हल्के व्यावसायिक वाहनों, हल्के सामान ले जाने वाले वाहनों, और मिनी बसों के टोल दरों को 3.45 रुपए से बढ़ाकर 3.85 रुपए कर दिया गया। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिर सामने आया हिजबुल कमांडर बुरहान वानी, वीडियो में उगला जहर