Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Ayodhya : रामलला के विराजमान होने का निकला मुहूर्त, इस शुभ घड़ी में होगी पूजा

हमें फॉलो करें Ayodhya : रामलला के विराजमान होने का निकला मुहूर्त, इस शुभ घड़ी में होगी पूजा
अयोध्या , रविवार, 24 दिसंबर 2023 (00:00 IST)
Ayodhya Ram Mandir : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्रभु श्री रामलला के उनके नवनिर्मित भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर हैं। भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होने का शुभ मुहूर्त 22 जनवरी 2024 को दोपहर 12:15 से 12:45 बजे का निकला है। इस शुभ घड़ी में प्रभु श्री रामलला अपने भक्तों के सामने विराजमान होंगे।

खबरों के अनुसार, 3 फेज में प्रभु श्री रामलला के मंदिर का निर्माण कार्य दिसंबर 2025 तक पूरा कराया जाएगा। इससे पहले प्रथम चरण के निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद 22 जनवरी को प्रभु रामलला को उनके भव्य मंदिर के गर्भगृह में विराजमान कर दिया जाएगा।
webdunia

इस ऐतिहासिक घड़ी में शहर धूमधाम से सजा हुआ है। इस दिन भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा आयोजन को देशभर से 121 ब्राह्मण पूरा करेंगे। एक दिन के सत्र से लेकर रात के विशेष कार्यक्रमों तक लोग बेहद उत्साहपूर्ण तैयारी में हैं।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट 22 जनवरी से पहले सभी व्यवस्था को दुरुस्त करने की योजना पर काम कर रहा है। इस महत्वपूर्ण पल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रभु श्री रामलला को विराजमान करेंगे। काशी के गणेश्वर शास्त्री द्रविण ने इस शुभ मुहूर्त को निकालने में सहायता की।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अरब सागर में व्यापारिक जहाज पर ड्रोन से हमला, चालक दल में 21 भारतीय समेत 22 सदस्य शामिल