Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एयरो इंडिया शो में भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या, लड़ाकू विमान तेजस में भरी उड़ान...(देखिए फोटो)

हमें फॉलो करें एयरो इंडिया शो में भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या, लड़ाकू विमान तेजस में भरी उड़ान...(देखिए फोटो)
, गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021 (15:32 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु में एयरो इंडिया शो का शुक्रवार को दूसरा दिन है। युवा भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने आज यहां स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। उन्होंने ट्विटर पर इसकी तस्वीरें भी साझा की।
webdunia
बेंगलुरु से ही भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या इस दौरान वायुसेना पायलट की वर्दी पहने हुए दिखाई दिए। इसके बाद एक अनुभवी पायलट के साथ पीछे की सीट पर बैठकर विमान में उड़ान भरी। इस दौरान वे काफी खुश नजर आए। उन्होंने शो में शामिल अन्य स्वदेशी विमानों, हेलीकॉप्टर्स और हथियारों को भी देखा और उनकी जानकारी ली।
 
webdunia
भारत सरकार ने वायुसेना के लिए HAL से 48000 करोड़ में किया 83 तेजस लड़ाकू विमान खरीदने का बड़ा करार किया है। इस वजह से भी इस बार तेजस एयरो इंडिया में सुर्खियों में बना हुआ है।
webdunia
इस अवसर पर रक्षामंत्री ने कहा था कि यह संभवत: आज तक का सबसे बड़ा 'मेक इन इंडिया' रक्षा अनुबंध है। एचएएल द्वारा निर्मित तेजस एक इंजन वाला, बेहद कुशल बहुउद्देश्यीय सुपरसोनिक लड़ाकू विमान है।
webdunia
उल्लेखनीय है कि हर वर्ष बेंगलुरु में एयरो इंडिया शो का आयोजन किया जाता है। एशिया के इस सबसे बड़े एयरो शो में देश ही नहीं बल्कि दुनिया के नए लड़ाकू और अन्य युद्धक विमानों का प्रदर्शन किया जाता है।
webdunia
शुक्रवार को 3 दिन तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का आखिरी दिन है। एयरो इंडिया में इस बार तकनीक के मामले में आत्मनिर्भर भारत की झलक दिखाई दे रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मालगाड़ी पर अज्ञात बदमाशों ने की गोलीबारी, कोई हताहत नहीं